Thursday, 3 September 2015

भारतीय इतिहास पार्ट -2

पूर्व पाषाण युग के मानव पेड़ों के नीचे और पहाड़ों की गुफाओं में रहते थे।
– अग्नि का आविष्कार पूर्व पाषाण काल में और पहिये का आविष्कार नव पाषण काल में हुआ था।
– मिट्टी के बर्तन का सर्वप्रथम प्रयोग नव पाषण युग में किया गया था।
– भारत की प्रथम सभ्यता सिन्धुघाटी सभ्यता (हड़प्पा संस्कृति) है।
– 'मोहनजोदड़ों' सिन्धु नदी के किनारे स्थित था। जिसका शाब्दिक अर्थ होता है-मृतकों का टीला।
– मेसोपोटामिया का अर्थ होता है नदियों के बीच की भूमि। इसका आधुनिक नाम इराक है।
– भारत में आने वाले आर्य 'इंडो आर्य' कहलाये। आर्य 1500 ई. पू. के आसपास मध्य एशिया से भारत आये थे।
– आर्यों का सबसे प्राचीन वेद ऋग्वेद है एवं इनकी भाषा संस्कृत थी। आर्यों के समय समाज में चार वर्ण थे-ब्राह्राण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र।

– मगध राज्य के उत्थान में में बहिद्रथ वंश, हर्यक वंश, शिशुनाग वंश, नंद वंश और मौर्य वंश का मुख्य योगदान था।

– मौर्य राजवंश की स्थापना चन्द्रगुप्त मौर्य ने की थी। – विष्णुगुप्त का दूसरा नाम कौटिल्य या चाणक्य था। यह चन्द्रगुप्त मौर्य के गुरु थे।

– चन्द्रगुप्त मौर्य के शासनकाल में मैगस्थनीज भारत आया था।

– चन्द्रगुप्त मौर्य की मृत्यु 298 ई.पू. में, श्रवणबेलगोला (कर्नाटक) में हुई थी।

चन्द्रगुप्त मौर्य का उत्तराधिकारी उसका पुत्र बिन्दुसार बना।

– बिन्दुसार की मृत्यु के बाद अशोक मगध की गद्दी पर बैठा।

– अशोक ने सिंहासनारूढ़ होने के बाद 'देवानामिपय, 'प्रियदर्शी उपाधि धारण की थी।

– कलिंग युद्ध के बाद अशोक ने बौद्ध धर्म को अपनाया था।

– सांची के स्तूप का निर्माण अशोक ने करवाया था।

– कुषाण वंश का सर्वाधिक प्रसिद्ध शासक कनिष्क था।

– कनिष्क के शासनकाल में अश्वघोष, नागार्जुन, बसुमित्र और चरक विद्वान थे।

– नागार्जुन को भारत का आइंसटीन नाम से जाना जाता है।

– गुप्तकाल को भारतीय इतिहास में 'स्वर्ण युग' के नाम से जाना जाता है।

– गुप्त वंश का संस्थापक श्रीगुप्त थे और गुप्त वंश का प्रथम महान सम्राट चन्द्रगुप्त प्रथम था।

– भारतीय इतिहास में समुद्रगुप्त को 'भारतीय नेपोलियन' के नाम से जाना जाता है।

– प्राचीन भारतीय शासक समुद्रगुप्त को सौ युद्धों का विजेता माना जाता है।

– चीनी यात्री फाह्यान चन्द्रगुप्त द्वितीय के शासनकाल में भारत आया था।

– नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना कुमारगुप्त ने की थी।

– चीनी यात्री ह्वेनसांग भारत का अंतिम हिन्दू सम्राट हर्षवर्धन के शासनकाल में भारत आया था।

– 'गीत गोविन्द' के रचयिता जयदेव लक्ष्मण सेन के दरबारी कवि थे।

– राणाकुम्भा ने अपनी विजयों के उपलक्ष्य में विजय स्तम्भ का निर्माण कराया था।

– महमूद गजनवी ने 17 बार भारत पर आक्रमण किया था। भारत पर उसने पहला आक्रमण 1000 ई. में किया था।

– महमूद ने सोमनाथ के मंदिर पर 1025-26 ई. में आक्रमण किया था।

– महमूद के साथ अलबरूनी विद्वान भारत आया था।

– तराइन के प्रथम युद्ध (1191) में पृथ्वीराज चौहान की जीत हुई तथा दूसरे युद्ध (1192) में मुहम्मद गौरी की जीत हुई थी।

– भारत में मुसलमानी साम्राज्य की स्थापना मुहम्मद गौरी ने की।

– गुलाम वंश का संस्थापक कुतुबुद्दीन ऐबक था, जो 'लाख बख्श' के नाम से प्रसिद्ध था।

– कुतुबमीनार की नींव कुतुबुद्दीन ऐबक ने डाली थी और इल्तुतमिश ने पूरा करवाया था।

– दिल्ली सल्तनत की प्रथम महिला सुल्तान रजिया बेगम थी।

– गुलाम वंश का अंतिम शासक शम्सुद्दीन था। – अलाउद्दीन खिलजी ने सिकन्दर-ए-सानी उपाधि धारण की थी।

– बाबर ने 'बाबरनामा' (तुजुके बाबरी) ग्रंथ की रचना की थी।

– अकबर दरबार के नवरत्न थे–मुल्ला दो प्याजा, हकीम हुमाम, अब्दुर्रहीम खानखाना, अबुल फजल, तानसेन, राजा मानसिंह, रोजा टोडरमल, फैजी एवं बीरबल।

– शाहजहाँ के शासनकाल को भारत में मुगल शासन का 'स्वर्ण युग' माना जाता है।

– शाहजहाँ के स्थापत्य कला की महत्वपूर्ण कृतियाँ थीं-दिल्ली का लालकिला, जामा मसिजद, ताजमहल, लाल-किला में दीवाने आम, दीवाने खास, रंग महल एवं मोती मस्जिद।

– अकबर के शासनकाल में तानसेन, बाज बहादुर, बाबा रामदास एवं बैजू बावरा प्रसिद्ध गायक थे।

– भारत में सर्वप्रथम 1498 ई. में पुर्तगाली वास्को-डि-गामा आया था।

– भारत में पहला 1505 ई. में पुर्तगाली गवर्नर जनरल बनकर फ्रांसिस्को द अल्मीडा आया था।

– भारत में सबसे पहले डच आया था-कारनेलिस डेहस्तमान, 1596 ई. में।

– भारत में 'डच इंडिया' कम्पनी की स्थापना 1602 ई. में हुई थी।

– भारत में अंग्रेजी की ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना 31 दिसम्बर, 1600 ई. में (महारानी एलिजाबेथ से आज्ञा पत्र प्राप्त कर) हुई थी।

– इंगलैण्ड के राजा जेम्स प्रथम से आज्ञा पत्र लेकर कम्तान हाकिन्स 1608 ई. में जहाँगीर के दरबार में आया था।

भारतीय इतिहास पार्ट-1

1- राणा सांग के नाम से किसे सम्बोधित किया जाता था। उत्तर :- संग्राम सिंह को

2- बहमनी सल्तनत का आखिरी सुल्तान कौन था। उत्तर :- कलीमुल्ला शाह

3- राजधानी विजयनगर किस नदी पर स्थित थी। उत्तर :- तुंगभद्रा

4- विजयनगर के नरेशों का पुर्तगालियों से संघर्ष कितनी बार हुआ। उत्तर :- एक बार भी नहीं

5- अकबर द्वारा पराजित किया जाने वाला मेवाड़ का पहला महाराणा था। उत्तर :- राणा उदयसिंह

6- मुगल काल में शासन व्यवस्था में महालेखा-परीक्षक को किस नाम से जाना जाता था। उत्तर :- मुस्तौफी

7- मुगल काल में जिले का नाम सरकार दिया गया था। इसके अधिकारी का नाम क्या था। उत्तर :- फौजदार

8- नील भारत की एक खास पैदावार थी, इसकी उपज देश के किस भाग होती थी। उत्तर :- उत्तर प्रदेश और मध्य भारत

9- अकबर का सबसे उल्लेखनीय निर्माण फतहपुर सीकरी है। अकबर ने यह नगर किसकी स्मृति में बसाया था। उत्तर :- शेख सलीम चिश्ती

10- अकबर ने अपने काल में कौन से प्रमुख निर्माण कार्य करवाए। उत्तर :- आगरे का किला, लाहौर का किला और इलाहाबाद का किला

11- किस राग की रचना के साथ तानसेन का नाम जुड़ा है। उत्तर :- मियाँ का टोड़ी

12- कौनसा हिन्दी का एक प्रसिध्द कवि अकबर के दरबार में गायक रहा था। उत्तर :- सूरदास

13- जहाँगीर के काल में कौनसी चित्रकारी की विशेष उन्नति हुई थी। उत्तर :- छवि चित्रण

14- अंग्रेज राजदूत के रूप में सर टामसरो का मुगल काल के दरबार में भेजा गया था। वह किसके दरबार में आया था। उत्तर :- शाहजहाँ के दरबार में

15- वासको-डी-गामा भारत के किस बन्दरगाह पर सबसे पहले पहुँचा था। उत्तर :- कालीकट

16- अंग्रेजों ने अपनी पहली व्यापारिक गद्दी और फैक्ट्री कहाँ पर खोली थी। उत्तर :- सूरत

17- फ्रांसीसी ईस्ट इंडिया कम्पनी की संस्थापक कौन था। उत्तर :- कोलबर्ट

18- शिवाजी पर सबसे ज्यादा प्रभाव किस का पड़ा था। उत्तर :- जीजा बाई का

19- मराठा इतिहास में शिवाजी के बाद सैनिक तथा राजनैतिक विलक्षणता में किसको माना जाता हैं।जिसने महाराष्ट्र को वृहद महराष्ट्र का रूप दिया था। उत्तर :- बाजीराव प्रथम

20- मुगल गद्दी पर बैठने वाला अंतिम बादशाह कौन था। उत्तर :- बहादुर शाह -द्वितीय 'जफर'

21- किस जाट नेता ने डीग, कुम्हेर, वैर और भरतपुर के चार दुर्ग खडे क़िये। उत्तर :- बदनसिंह

22- अंग्रेजो की निति का सर्वाधिक दुष्प्रभाव किस उद्योग पर पड़ा था। उत्तर :- सूती वस्त्र उद्योग

23- कुल तीन गोलमेज सम्मेलन हुए। कांग्रेस ने इसमें भाग लिया। उत्तर :- केवल द्वितीय में

24- हाइडेस्पीस की लड़ाई (326 ई. पू.) :- यह युध्द यूनान के आक्रमणकारी सिकन्दर व पंजाब के राजा पुरू के मध्य झेलम नदी के पास हाइडेस्पीस नामक स्थान पर हुआ था। इसमें राजा पुरू पराजित हुआ उसकी बहादुरी को देखकर सिकन्दर के सैनिकों ने व्यास नदी को पार कर नन्द साम्राज्य के विरूध्द लड़ने से इन्कार कर दिया। अत: सिकन्दर को सेना सहित यूनान वापस लौटना पड़ा। इसे झेलम का युध्द भी कहते है।

25- कलिंग का युध्द (261 ई. पू.) :- कलिंग (वर्तमान उड़ीसा) के राजा और अशोक के बीच में लड़े गया था। अशोक विजयी रहा। परन्तु युध्द में हुए भयानक नर संहार से वह विचलित हो उठा। उसने पुन: युध्द न करने का प्रण किया और बौध्द धर्म स्वीकार कर लिया।

26- तराइन अथवा थानेश्वर का प्रथम युध्द (1191 ई.) :- यह युध्द दिल्ली तथा अजमेर के राजा पृथ्वीराज चौहान तथा तुर्क मुहम्मद गोरी के बीच तराइन अथवा थानेश्वर स्थान पर हुआ। मुहम्मद गोरी परास्त हुआ था किन्तु पृथ्वीराज ने उसे क्षमा कर वापस जाने दिया।

27- तराइन का द्वितीय युध्द (1192 ई.) :- यह युध्द पृथ्वीराज और मुहम्मद गोरी के बीच हुआ। इसमें पृथ्वीराज पराजित हुआ, बन्दी बनाकर मारा गया। इससे भारत में मुसलमान राज्य की नींव डाली।

28- पानीपत का प्रथम युध्द (1526 ई.) :- यह युध्द मुगल आक्रमाणकारी बाबर तथा दिल्ली के शासक इब्राहिम लोदी के बीच लड़ा गया। विजयी बाबर ने भारत में मुगल साम्राज्य की नींव डाली।

29- खानवा का युध्द (1527 ई.) :- यह युध्द मेवाड़ के राणा सांगा तथा बाबर के बीच हुआ। राणा सांगा की पराजय हुई। राजपूत राज्य कमजोर हो गया।

30- बिलग्राम का युध्द (1540 ई.) :- यह युध्द कन्नौज के निकट बिलग्राम (वर्तमान हरदोई जिले में स्थित) नामक स्थान पर मुगल सम्राट हुमायूँ और शेरशाह सूरी के मध्य लड़ा गया। हुमायूँ पराजित होकर भारत छोड़ने पर विवश हुआ। शेरशाह सूरी उत्तारी भारत का शासक बना।

31- पानीपत का द्वितीय युध्द (1556 ई.) :- यह युध्द अकबर के सेनापति बैराम खां और मौहम्मद आदिल शाह के हिन्दु सेनापति हेमू के बीच हुआ था। हेमू पराजित हुआ।

32- तालीकोट का युध्द (1565 ई.) :- यह युध्द दक्षिण भारत के राज्य विजयनगर के रामराजा तथा हुसेन निजाम शाह के नेतृत्व में बीजापुर, बीदर, अहमदनगर और गोलकुंडा राज्यों के मध्य हुआ था। इसमें रामराजा पराजित हुआ जिससे हिन्दू विजयनगर राज्य स्थापित हो गया।

33- हल्दी घाटी का युध्द (1576 ई.) :- राणा प्रताप द्वारा अकबर के अधिपत्य को स्वीकार न करने के कारण राजा मानसिंह और आसफ खां द्वितीय के नेतृत्व में अकबर की सेना ने मेवाड़ पर आक्रमण कर दिया। उदयपुर के निकट हल्दीघाटी में दोनों सेनाओं में युध्द हुआ। राणा परास्त होकर पहाड़ियाें में जा छिपे।

34- प्लासी का युध्द (1757 ई.) :- इस युध्द में लार्ड क्लाइव के नेतृत्व में अंग्रेजों ने फ्रांसीसी सेना की सहायता से लड़ रहे नवाब सिराजुद्दौला को पराजित किया था। नवाब की पराजय से बंगाल में मुस्लिम शासन समाप्त हुआ। भारत में अंग्रेजी शासन की नींव पड़ी।

35- बांदियावास का युध्द (1760 ई.) :- यह युध्द दक्षिण भारत में ब्रिटिश तथा फ्रांसीसी सेनाओं के बीच हुआ था। फ्रांस की पराजय से भारत में उनकी शक्ति सदैव के लिए समाप्त हो गई।

36- पानीपत का तीसरा युध्द (1761 ई.) :- इस युध्द में अहमद शाह अब्दाली ने मराठा शासकों को पराजित किया ।

37- बक्सर का युध्द (1764 ई.) :- इस युध्द में सर हेक्टर मुनरो के नेतृत्व में अंग्रेजी सेना मे मीर कासिम,शुजाउद्दौला तथा शाह आलम द्वितीय की संयुक्त कमान में मुस्लिम सेना को पराजित किया। इसे उत्तारी भारत में अंग्रेज सर्व शक्तिमान हो गये।

38- प्रथम मैसूर का युध्द (1767-69 ई.) :- यह युध्द ईस्ट इंडिया कम्पनी तथा मैसूर के शासक हैदरअली और हैदराबाद के निजाम के बीच लड़ा गया। हैदरअली व निजाम परास्त हुए। निजाम युध्द से अलग हो गया। हैदरअली और अंग्रेजों की संधि हो गई।

39- मैसूर का द्वितीय युध्द (1780-84 ई.) :- मालाबर तट पर स्थित माही बन्दरगाह, जिस पर फ्रांस का कब्जा था, परन्तु प्रािुत्व हैदरअली का था। पर अंग्रेजों ने अधिकार कर लिया जिसके परिणामस्वरूप यह युध्द हुआ। यह युध्द चार वर्ष तक चलता रहा। युध्द के दौरान हैदरअली की मृत्यु हो गई। उसके पुत्र टीपू ने युध्द जारी रखा। अन्त में दोनों पक्षों में मंगलौर में संधि हो गई।

40- मराठा प्रमुख सम्भाजी को किसके शासन काल में फाँसी की सजी दी गई। उत्तर :- औरंगजेब के शासन काल में दी गई थी।

41- सम्राट अकबर ने किसको ''शिरिन कलम'' की उपधिप्रदान की थी। उत्तर :- अब्दुस्समद को

42- चालुक्य शासक पुलकेशिन द्वितीय ने किस नदी के किनारे हर्षवर्धन को पराजित किया था। उत्तर :- नर्मदा नदी के किनारे

43- अजन्ता की गुफाओं में अंकित चित्र क्या दर्शाते है। उत्तर :- भगवान बुध्द तथा उनके जीवनवृत्ता की घटनाँए

44- चाँदबीबी जिसने बरार को अकबर को सौंपा था, कहाँ की शासक थी। उत्तर :- अहमदनगर की

45- भारत में रेल यातायात का आरम्भ किस गर्वनर जनरल के शासन काल में हुआ था। उत्तर :- लॉर्ड डलहौजी

46- ईस्ट इण्डिया कम्पनी के शासन काल का अन्तिम गवर्नर जनरल कौन था। उत्तर :- लॉर्ड कैनिंग
47- कुतुबमीनार का मुख्य भाग किसने बनवाया था। उत्तर :- इल्तुतमिश ने

48- भारत में अंग्रेजी शिक्षा के संस्थापक थे। उत्तर :- मैकाले

49- दिक्षीण अफ्रीका से वापस आकर महात्मा गांधी ने कहाँ से प्रथम सफल सत्याग्रह शुरू किया। उत्तर :- चम्पारण से

50- कोणार्क मन्दिर का निर्माण किसके शासनकाल में हुआ था। उत्तर :- नरसिंह प्रथम

51- राष्ट्रीय पर्यावरण शोध संस्थान कहाँ पर स्थित है। उत्तर :- नागपुर में

52- मलेरिया प्रभावित करता है। उत्तर :- स्प्लीन को

53- शुध्द घी में वनस्पति घी की मिलावट क पता लगाने के लिए कौनसा परीक्षण किया जाता है। उत्तर :- निकिल टेस्ट

54- पौधे अधिकांशत: किस रूप में नाइट्रोजन लेते है। उत्तर :- नाइटे्रट

55- हरी पत्तिायाँ पौधों में क्या कार्य करती है। उत्तर :- प्रकाश संश्लेषण

56- शुध्द जल का एच पी मान होता है। उत्तर :- 7

57- राष्ट्रीय वानस्पतिक शोध संस्थान स्थित है। उत्तर :- लखनाऊ में

58- भारतीय ज्ञान पीठ पुरस्कार प्राप्त प्रथम महिला साहित्यकार है। उत्तर :- आशापूर्णा देवी

59- एक सामान्य पुरूष का तापमान होता है। उत्तर :- 36.9' सेल्सीयस

60- दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्राप्त करने वाला प्रथम व्यक्ति है। उत्तर :- देविका रानी

61- भारत प्रथम ऑरस्कर पुरस्कार विजेता है। उत्तर :- भानु अथैया

62- उपन्याय देवदास के लेखक कौन है। उत्तर :- शरतचन्द्र

63- भारत और चीन देशों को विभक्त करने वाली सीमा रेखा है। उत्तर :- मैकमोहन लाइन

64- इन्द्र धनुष में लाल रंग किस क्रम में होता है। उत्तर :- अन्तिम

65- दक्षिणी भारत की वह नदी जो पूर्व की तरफ बहती है। उत्तर :- कावेरी

66- एक रूपये के नोट पर हस्ताक्षर करने के लिए प्राधिकृत है। उत्तर :- सचिव वित्ता मंत्रालय

67- ओलम्पीक 2008 सम्पन्न होगें। उत्तर :- बीजिंग में

68- किस अधिनियम के द्वारा मुसलमानों का पृथक निर्वाचन का अधिकार मिला था। उत्तर :- भारत सरकार अधिनियम 1909 के द्वारा

69- नाइक्रोम क्या है। उत्तर :- निकिल तथा क्रोमियम की मिश्रधातु है, तथा बिना पिघले हुए उच्च ताप तक गर्म की जा सकती है, वायु से मिलकर नाइक्रोम शीघ्र ऑक्सीकृत नहीं होती है।

70- निम्नलिखित में से कौनसा तन्तु सबसे कम आग पकड़ता है। उत्तर :- रेयॉने

71- शीतकाल में पौधे पाले से मर जाते है। कयोंकि उत्तर :- ऊतकों की यान्त्रिक क्षति और शुष्कन हो जाता है।

72- डेंगु ज्वर का कारण है। उत्तर :- वायरस

73- भारतीय संविधान में लोक सभा व राज्य सभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या कितनी निर्धारित है। उत्तर :- 545 और 250

74- गोधरा काण्ड की जाँच कर रहा है। उत्तर :- बबर्जी आयोग

75- दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2004 दिया गया है। उत्तर :- अडूर गोपालकृष्णन को

76- प्रथम एफ्रो एशियन खेल कहाँ आयोजित किए गए थे। उत्तर :- हैदराबाद में

77- विश्व कप क्रिकेट 2007 का शुभंकर है। मेलो

78- राइनाइटिस रोग से प्रभावित होने वाला शरीर का अंग है। उत्तर :- नाक

79- पुराणों की रचना गुप्तकाल में हुई थी इन्हें प्राचीन भारत का विश्वकोष भी कहा जाता है।

80- चन्दबरदाई के अनसार राजपूतों की उत्पत्तिा यज्ञकुण्ड से हुई थी।

81- मसूड़ों से खून आना, दाँतों क हिलना तथा घाव के मंदगति से भरने के बचाव के लिए निम्नलिखित में से सर्वोत्ताम पोषक कौनसा है। उत्तर :- एस्कॉर्बिक अम्ल

82- एल्कोहॉल के सेवन के पश्चात व्यक्ति बेढंगा चलता है, इसका कारण है। उत्तर :- अनुमस्तिष्क को प्रभावित करता हैं।

83- खाने का सोडा का रासायनिक नाम है। उत्तर :- कैल्सियम कार्बोनेट

84- नाभिकीय रिएक्टर में भारी पानी का प्रयोग किस रूप में होता है। उत्तर :- विमंदक के रूप में

85- सिनबार किसका अयस्क है। उत्तर :- पारे का

86- विश्व वन्य निधि का शुभंकर क्या है। उत्तर :- पंडा

87- वर्धमान महावीर का जन्मस्थान कौनसा है। उत्तर :- कुण्डग्राम

88- भारत में जनता के लिए डाक सेवा कब से उपलब्ध हुई। उत्तर :- 1837 स

े 89- कौनसा द्रव्य त्वचा की परत को जल के लिए अभेद्य बनाता है। उत्तर :-किरेटिन

90- खाद्य प्रोटीन के दो सबसे समृध्द ज्ञात स्रोत है। उत्तर :- सोयाबीन और मूँगफली

91- लोहे का शुध्दतम रूप कौनसा है। उत्तर :- पिटवाँ लोहा

92- गुप्त काल का प्रथम शासक कौन था। उत्तर :- चंद्रगुप्त प्रथम,

93- भारत में रंगीन टीवी का प्रसारण कब शुरू हुआ था। उत्तर :- 1982 में

94- खालसा पंथ की स्थापना किसने की थी। उत्तर :- गुरू गोविन्द सिंह ने

95- विश्व का उच्चतम गुरूत्वीय बाँध भारत में स्थित हैं। उत्तर :- भाखड़ा बाँध

96- भारतीय संविधान में पंचवर्षीय योजना का प्रावधान किस राष्ट्र के संविधान पर आधारित है। उत्तर :-सोवियत रूस के संविधान के आधार पर

97- नानावती आयोग सम्बन्धित है। उत्तर :- श्रीमती इन्द्रिा गांधी की हत्या के बाद दंगों की जाँच करने के लिए

98- वर्ष 2010 में होने वाले राष्ट्रमण्डल खेलों का शुभंकर क्या है। उत्तर :- चीते के बच्चे

99- प्रकाश के किस रंग की तरंग लम्बाई सबसे अधिक होती है। उत्तर :- लाल

100- महाराष्ट्र में 'परमहंस मंडली' की स्थापना किसने की थी। उत्तर :- गोपाल हरिदेशुख ने (इन्हें लोकहितवादी के नाम से भी जानते है)

Tuesday, 1 September 2015

भारत की मातृभाषा हिन्दी

हिन्दी भारत की मातृभाषा है। आज हम आजाद हैं लेकिन फिर भी हिंदी को आजाद भारत में वह स्थान नहीं मिला जो इसे मिलना चाहिए था। विश्व हिंदी सम्मेलन है इस मौके पर आइए एक लहर पैदा करें अपनी मातृभाषा को सम्मान दिलाने के लिए.!

14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने निर्णय लिया कि हिंदी भारत की राजभाषा होगी, तभी से प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। लेकिन आज के दौर में हिंदी अपना अस्तित्व खोती जा रही है। आइए हम सब ये प्रण लें कि हम हिंदी बोलने में संकोच नहीं करेंगे और गर्व से हिंदी भाषा का उपयोग करेंगे..।

हिन्दी की विशेषताएँ एवं शक्ति

हिंदी भाषा के उज्ज्वल स्वरूप का ज्ञान कराने के लिए यह आवश्यक है कि उसकी गुणवत्ता, क्षमता, शिल्प-कौशल और सौंदर्य का सही-सही आकलन किया जाए। यदि ऐसा किया जा सके तो सहज ही सब की समझ में यह आ जाएगा कि -

1 संसार की उन्नत भाषाओं में हिंदी सबसे अधिक व्यवस्थित भाषा है।

2 वह सबसे अधिक सरल भाषा है।

3 वह सबसे अधिक लचीली भाषा है।

4 वह एक मात्र ऐसी भाषा है जिसके अधिकतर नियम अपवादविहीन है।

5 वह सच्चे अर्थों में विश्व भाषा बनने की पूर्ण अधिकारी है।

6 हिन्दी लिखने के लिये प्रयुक्त देवनागरी लिपि अत्यन्त वैज्ञानिक है।

7 हिन्दी को संस्कृत शब्दसंपदा एवं नवीन शब्द-रचना-सामर्थ्य विरासत में मिली है।
वह देशी भाषाओं एवं अपनी बोलियों आदि से शब्द लेने में संकोच नहीं करती। अंग्रेजी के मूल शब्द लगभग १०,००० हैं, जबकि हिन्दी के मूल शब्दों की संख्या ढाई लाख से भी अधिक है।

8 हिन्दी बोलने एवं समझने वाली जनता पचास करोड़ से भी अधिक है।

9 हिन्दी का साहित्य सभी दृष्टियों से समृद्ध है।

10 हिन्दी आम जनता से जुड़ी भाषा है तथा आम जनता हिन्दी से जुड़ी हुई है। हिन्दी कभी राजाश्रय की मोहताज नहीं रही।

11 भारत के स्वतंत्रता-संग्राम की वाहिका और वर्तमान में देशप्रेम का अमूर्त-वाहन

12 भारत की सम्पर्क भाषा

13 भारत की राजभाषा

                                                
हिन्दी की विशेषताएँ

हिंदी को देवनागरी लिपि में लिखा जाता है। इसे नागरी नाम से भी पुकारा जाता है। देवनागरी में 11 स्वर और 33 व्यंजन होते हैं और इसे बाएं से दायें और लिखा जाता है।

                                            
हिन्दी की शैलियाँ

हिन्दी क्षेत्र तथा सीमावर्ती भाषाएँ

भाषाविदों के अनुसार हिन्दी के चार प्रमुख रूप या शैलियाँ हैं :

(१) उच्च हिन्दी - हिन्दी का मानकीकृत रूप, जिसकी लिपि देवनागरी है। इसमें संस्कृत भाषा के कई शब्द है, जिन्होंने फ़ारसी और अरबी के कई शब्दों की जगह ले ली है। इसे शुद्ध हिन्दी भी कहते हैं। आजकल इसमें अंग्रेज़ी के भी कई शब्द आ गये हैं (ख़ास तौर पर बोलचाल की भाषा में)। यह खड़ीबोली पर आधारित है, जो दिल्ली और उसके आस-पास के क्षेत्रों में बोली जाती थी।

(२) दक्खिनी - हिन्दी का वह रूप जो हैदराबाद और उसके आसपास की जगहों में बोला जाता है। इसमें फ़ारसी-अरबी के शब्द उर्दू की अपेक्षा कम होते हैं।

(३) रेख़्ता - उर्दू का वह रूप जो शायरी में प्रयुक्त होता है।

(४) उर्दू - हिन्दी का वह रूप जो देवनागरी लिपि के बजाय फ़ारसी-अरबी लिपि में लिखा जाता है। इसमें संस्कृत के शब्द कम होते हैं, और फ़ारसी-अरबी के शब्द अधिक। यह भी खड़ीबोली पर ही आधारित है।

हिन्दी और उर्दू दोनों को मिलाकर हिन्दुस्तानी भाषा कहा जाता है। हिन्दुस्तानी मानकीकृत हिन्दी और मानकीकृत उर्दू के बोलचाल की भाषा है। इसमें शुद्ध संस्कृत और शुद्ध फ़ारसी-अरबी दोनों के शब्द कम होते हैं और तद्भव शब्द अधिक। उच्च हिन्दी भारतीय संघ की राजभाषा है (अनुच्छेद ३४३, भारतीय संविधान)। यह इन भारतीय राज्यों की भी राजभाषा है : उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तरांचल, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली। इन राज्यों के अतिरिक्त महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, पंजाब (भारत) और हिन्दी भाषी राज्यों से लगते अन्य राज्यों में भी हिन्दी बोलने वालों की अच्छी संख्या है। उर्दू पाकिस्तान की और भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर की राजभाषा है। यह लगभग सभी ऐसे राज्यों की सह-राजभाषा है; जिनकी मुख्य राजभाषा हिन्दी है।