Saturday 23 January 2016

प्राचीन भारत का इतिहास-【मौर्यकाल】


¶ सबसे प्राचीनतम राजवंश कौन-सा है— मौर्य वंश
¶ मौर्य साम्राज्य की स्थापना किसने की — चंद्रगुप्त मौर्य
¶ मौर्य वंश की स्थापना कब की गई— 322 ई. पू.
¶ कौटिल्य/चाणक्य किसका प्रधानमंत्री था
— चंद्रगुप्त मौर्य का
¶ चाणक्य का दूसरा नाम क्या था— विष्णु गुप्त
¶ चंदगुप्त के शासन विस्तार में सबसे अधिक मदद किसने की— चाणक्य ने
¶ किसकी तुलना मैकियावेली के ‘प्रिंस’ से की जाती है— कौटिल्य का अर्थशास्त्र
¶ किस शासक ने सिंहासन पर बैठने के लिए अपने बड़े भाई की हत्या की थी— अशोक
¶ सम्राट अशोक की उस पत्नी का नाम क्या था जिसने उसे प्रभावित किया था— कारुवाकी
¶ अशोक ने सभी शिलालेखों में एक रुपया से किस प्राकृत का प्रयोग किया था— मागधी
¶ बिंदुसार ने विद्रोहियों को कुचलने के लिए अशोक को कहाँ भेजा था— तक्षशिला
¶ किस सम्राट का नाम ‘देवान प्रियादर्शी’ था— सम्राट अशोक
¶ किस राजा ने कलिंग के युद्ध में नरसंहार को देखकर बौद्ध धर्म अपना लिया था— अशोक ने
¶ कलिंग का युद्ध कब हुआ— 261 ई. पू.
¶ प्राचीन भारत का कौन-सा शासक था जिसने अपने अंतिम दिनों में जैनधर्म को अपना लिया था— चंद्रगुप्त मौर्य
¶ मौर्य साम्राज्य में कौन-सी मुद्रा प्रचलित थी— पण
¶ अशोक का उत्तराधिकारी कौन था— कुणाल
¶ अर्थशास्त्र का लेखक किसके समकालीन था— चंद्रगुप्त मौर्य
¶ मौर्य काल में शिक्षा का प्रसिद्ध केंद्र कौन-सा था— तक्षशिला
¶ यूनान के शासक सेल्यूकस ने अपने राजदूत मेगास्थनीज को किसके राज दरबार में भारत भेजा— चंद्रगुप्त मौर्य
¶ चंद्रगुप्त मौर्य ने सेल्यूकस को कब पराजित किया— 305 ई. पू.
¶ मेगस्थनीज की पुस्तक का क्या नाम है— इंडिका
¶ किसके ग्रंथ में चंद्रगुप्त मौर्य के विशिष्ट रूप का वर्णन हुआ है — विशाखदत्त के ग्रंथ में
¶ ‘मुद्राराक्षस’ के लेखक कौन है— विशाखदत्त
¶ किस स्त्रोत में पाटलिपुत्र के प्रशासन का वर्णन है— इंडिका
¶ अशोक के शिलालेखों में कौन-सी भाषा थी— पाकृत
¶ किस मौर्य राजा ने दक्कन पर विजय प्राप्त की थी— कुणाल ने
¶ मेगास्थनीज द्वारा अपनी पुस्तक में समाज को कितने भागों में बाँटा गया था— पाँच
¶ ‘अर्थशास्त्र’ किसके संबंधित है— राजनीतिक नीतियों से
¶ किस शासक ने पाटलिपुत्र को अपनी राजधानी बनाया — चंद्रगुप्त मौर्य ने
¶ पाटलिपुत्र में चंद्रगुप्त का महल किसका बना था— लकड़ी का
¶ किस अभिलेख से यह सिद्ध होता है कि चंद्रगुप्त का प्रभाव पश्चिम भारत तक फैला हुआ था— रुद्रदमन का जूनागढ़ अभिलेख

¶ किस स्तंभ में अशोक ने स्वयं को मगध का सम्राट बताया है— भाब्रू स्तंभ
¶ उत्तराखंड में अशोक का शिलालेख कहाँ स्थित है — कालसी में
¶ अशोक के शिलालेखों को पढ़ने वाला प्रथम अंग्रेज कौन था— जेम्स प्रिंसेप
¶ कलिंग युद्ध की विजय तथा क्षत्रियों का वर्णन किया शिलालेख में है— 13वें शिलालेख में (XIII)
¶ कौन-सा शासक जनता के संपर्क में रहता था— अशोक
¶ किस ग्रंथ में चंद्रगुप्त मौर्य के लिए ‘वृषल’ शब्द का प्रयोग किया गया है— मुद्राराक्षस
¶ किस राज्यादेश में अशोक के व्यक्तिगत नाम का उल्लेख मिलता है— मास्की
¶ श्रीनगर की स्थापना किस मौर्य शासक ने की— अशोक
¶ किस ग्रंथ में शुद्रों के लिए ‘आर्य’ शब्द का प्रयोग हुआ है— अर्थशास्त्र में
¶ किसने पाटलिपुत्र को ‘पोलिब्रोथा’ कहा था— मेगास्थनीज ने
¶ मौर्य काल में ‘एग्रनोमाई’ किसको कहा जाता था— सड़क निर्माण अधिकारी को
¶ अशोक के बारे में जानने के लिए महत्पूर्ण स्त्रोत क्या है — शिलालेख
¶ ‘भारतीय लिखने की कला नहीं जानते हैं’ यह किसने कहा था— मेगास्थनीज ने
¶ बिंदुसार की मृत्यु के समय अशोक एक प्रांत का गवर्नर था, वह प्रांत कौन-सा था— उज्जैन
¶ किसने अपने पुत्र व पुत्री को बौद्ध धर्म के प्रचार व प्रसार हेतु श्रीलंका भेजा— अशोक ने
¶ कौटिल्य द्वारा रचित अर्थशास्त्र कितने अभिकरणों में विभाजित है— 15
¶ अशोक का अभिलेख भारत के अलावा किस अन्य स्थान पर भी पाया गया है— अफगानिस्तान
¶ किस शिलालेख में अशोक ने घोषणा की, ‘‘सभी मनुष्य मेरे बच्चे है’’— प्रथम पृथक शिलालेख में
¶ किस स्थान से अशोक के शिलालेख के लिए पत्थर लिया जाता था— चुनार से
¶ किस महीने में मौर्यों का राजकोषीय वर्ष आरंभ होता था— आषाढ़ (जुलाई)
¶ किस जैन ग्रंथ में चंद्रगुप्त मौर्य के जैन धर्म अपनाने का उल्लेख मिलता है— परिशिष्ट पर्व में
¶ चंद्रगुप्त मौर्य का संघर्ष किस यूनानी शासक से हुआ— सेल्यूकस से
¶ एरियन ने चंद्रगुप्त मौर्य को क्या नाम दिया
— सैंड्रोकोट्स
¶ किस ग्रंथ में चंद्रगुप्त मौर्य के लिए ‘कुलहीन’ शब्द का प्रयोग हुआ— मुद्राराक्षस
¶ किस ग्रंथ में दक्षिणी भारत के आक्रमणों का पता चलता है— तमिल ग्रंथ ‘अहनानूर’
¶ चंद्रगुप्त मौर्य का निधन कब हुआ— 297 ई. पू.
¶ चाणक्य किस विश्वविद्यालय में शिक्षक थे — तक्षशिला विश्वविद्यालय में
¶ चंद्रगुप्त के बाद किसने शासन प्राप्त किया— बिंदुसार ने
¶ बिंदुसार किस संप्रदाय का अनुयायी था—
आजीवक संप्रदाय
¶ किस विद्धान ने बिंदुसार को 16 राज्यों का विजेता बताया— तारानाथ ने
¶ अशोक मगध की गद्दी पर कब बैठा— 269 ई. पू.
¶ अशोक की माता का नाम क्या था— शुभद्रांगी
¶ भारत में शिलालेख का प्रचलन सर्वप्रथम किसने किया— अशोक ने
¶ अशोक के शिलालेखों की खोज कब हुई— 1750 ई.
¶ अशोक के शिलालेख प्रथम बार कब पढ़े गए— 1837 में
¶ अंतिम मौर्य सम्राट कौन था— बृहद्रथ
¶ प्राचीन काल में कलिंग का महान शासक कौन था— खारवेल
¶ किस अभिलेख में चंद्रगुप्त मौर्य व अशोक दोनों का उल्लेख मिलता है— महाक्षत्रप रुद्रदमन का जूनागढ़ अभिलेख

No comments:

Post a Comment