Monday 31 August 2015

स्मार्ट सिटी मिशन

स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत चयनित 98 शहरों की सूची :--

>>27 अगस्त, 2015 को शहरी विकास मंत्री एम. वैंकैया नायडु ने ‘स्मार्ट शहर मिशन’ (Smart City Mission) के अंतर्गत 98 चयनित शहरों और कस्बों की घोषणा की।
>>इस सूची में 24 राजधानी शहरों (Capital Cities), 24 व्यावसायिक और औद्योगिक केंद्रों (Bussiness and Industrial Centres), 18 सांस्कृतिक एवं पर्यटन महत्व के (Of Cultural and tourism importance), 5 पत्तन शहरों (Port Cities) एवं 3 शैक्षिक एवं चिकित्सा के केंद्रों (Education and Healthcare Hubs) को शामिल किया गया है।
>>जनसंख्या के दृष्टिकोण से 1 लाख तक की जनसंख्या वाले 8 शहरों, 1 से 5 लाख तक की जनसंख्या वाले 35 शहरों, 5 से 10 लाख तक की जनसंख्या वाले 21 शहरों, 10 लाख से अधिक एवं 25 लाख से कम जनसंख्या वाले 25 शहरों, 25 से 50 लाख तक जनसंख्या वाले 5 शहरों तथा 50 लाख से अधिक जनसंख्या वाले 4 शहरों को शामिल किया गया है।
>>इस सूची में 65 छोटे एवं मध्यम कस्बों तथा शहरों को शामिल किया गया है।
उल्लेखनीय है कि स्मार्ट शहर मिशन के अंतर्गत चयनित 98 शहरों की जनसंख्या लगभग 13 करोड़ है, जो देश की कुल शहरी जनसंख्या का 35 प्रतिशत से अधिक है।
>>इस सूची में उत्तर प्रदेश राज्य के सर्वाधिक 12 शहरों को ‘स्मार्ट सिटी मिशन’ में शामिल किया गया है।
>>इस सूची में शामिल उत्तर प्रदेश के 12 शहर निम्न हैं-मुरादाबाद, अलीगढ़, सहारनपुर, बरेली, झांसी, कानपुर, इलाहाबाद, लखनऊ, वाराणसी, गाजियाबाद, आगरा, रामपुर।
>>13वें स्थान के लिए उत्तर प्रदेश के 2 शहरों मेरठ एवं रायबरेली में से एक का चयन होना बाकी है।
>>इसके अलावा जम्मू एवं कश्मीर राज्य के एक शहर का चयन होना बाकी है।
>>इस सूची में निम्न 9 राजधानी शहरों को शामिल नहीं किया गया है-
ईटानगर, पटना, शिमला, बंगलुरू, दमन, तिरूअनंतपुरम, पुडुचेरी, गंगटोक एवं कोलकाता।
>>ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री ने 25 जून, 2015 को ‘स्मार्ट सिटी मिशन’ को लांच किया था।

Sunday 23 August 2015

भारतीय नोट से जुड़े हैं ये 10 FACTS


भारत में रहने वाला हर शख्स भारतीय नोटों से जुड़ी कई जानकारी रखता है। फिर भी करंसी के बारे कुछ बातें ऐसी हैं जो कम ही लोग जानते हैं। इनमें नोटों में छपे चित्र, अंक और तस्करी जैसे जुड़े फैक्ट्स हैं। आपको भारतीय नोट से जुड़ी कुछ ऐसी ही जानकारियां दे रहा है, जिनमें बहुत कुछ छुपा होता है, लेकिन इनके बारे में कम ही लोग जानते हैं।
 

*हर नोट पर होती है एक खास तस्वीर
 
हर भारतीय नोट पर इंसानों, जानवरों, प्रकृति से लेकर आजादी के आंदोल से जुड़ी तस्वीरें छपी होती है। 20 रुपए के नोट पर अंडमान आइलैंड की तस्वीर है। वहीं, 10 रुपए के नोट पर हाथी, गैंडा और शेर छपा हुआ है, जबकि 100 रुपए के नोट पर पहाड़ और बादल की तस्वीर है। इसके अलावा 500 रुपए के नोट पर आजादी के आंदोलन से जुड़ी 11 मूर्ति की तस्वीर छपी है।
 
*फटा नोट नहीं होता बेकार
 
अगर आपके पास फटा और 51 फीसदी से ज्यादा फटा नोट है, तो आप उसको बैंक में जाकर बदल सकते है। आरबीआई की गाइडलाइन्स के अनुसार, किसी भी प्रकार का फटा, पुराना और गंदा नोट किसी भी बैंक की शाखा में जाकर बदला जा सकता है। गाइडलाइन्स के अनुसार, अगर आपका नोट आधे से भी ज्यादा फटा है तो भी आप बैंक में जाकर नया ले सकते है।
 

*ब्लेड बनाने के लिए होती थी सिक्कों की तस्करी
 
बांग्लादेश में ब्लेड बनाने के लिए एक समय 5 रुपए के सिक्कों की तस्करी की जाती थी। पांच रुपए के एक सिक्के से 6 ब्लेड बनाया जाता था। एक ब्लेड की कीमत 2 रुपए थी। ऐसे में ब्लेड बनाने वालों को खासा फायदा होता था। इसको देखते हुए सरकार ने सिक्का बनाने में इस्तेमाल होने वाले मेटल को बदल दिया। 2009 में पुलिस ने सिक्कों की खेप को पकड़ा था, जिसके बाद इसकी जानकारी मिली थी।
 

*कभी एक रुपए में मिलता था 13 डॉलर
 
शुक्रवार को एक डॉलर की कीमत 65.83 रुपए पहुंच गई, जो 2 साल का निचला स्तर है। विदेशी फंड्स की बिकवाली से रुपए पर दबाव दिख रहा है और रुपए में गिरावट थमती नहीं दिख रही है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब रुपए की कीमत डॉलर से ज्यादा थी। 1917 में एक रुपए की कीमत 13 अमेरिकी डॉलर थी।
 

* भारतीय नोट पर 17 भाषाओं में लिखी होती है कीमत
 
हिंदी और अंग्रेजी के अलावा भारतीय नोट में 15 भाषाओं का इस्तेमाल होता है। कोई भी नोट जैसे 10, 20, 50 पर हिंदी और अंग्रेजी के साथ असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मलयालम, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृति, तमिल, तेलुगु और उर्दू में उसकी कीमत लिखी होती है। हिंदी और अंग्रेजी का इस्तेमाल नोट के अगले हिस्से में होता है। बाकी भाषाएं नोट के पिछले हिस्से पर लिखी होती हैं।

* निशान से पता चलता है कहां ढला है सिक्का
 
हर सिक्के पर एक निशान छपा होता है जिसको देखकर आपको पता चल जाएगा कि यह किस मिंट का है। सिक्के में छपी तारीख के नीचे एक डायमंड टूटा नजर आ रहा है। ये चिह्न हैदराबाद मिंट का चिह्न है। हैदराबाद मिंट की शुरुआत में स्टार मार्क का इस्तेमाल किया गया। बाद में इसे बदलकर डायमंड शेप में लाया गया और उनमें से कुछ सिक्के में टूटा डायमंड भी शामिल है। नोएडा मिंट के सिक्कों पर जहां छपाई का वर्ष अंकित किया गया है उसके ठीक नीचे छोटा और ठोस डॉट होता है। इसे सबसे पहले 50 पैसे के सिक्के पर बनाया गया था। 1986 में इन सिक्कों पर ये मार्क अंकित किया जाना शुरू हुआ था। इसके अलावा मुंबई और कोलकाता में मिंट है।
 

* 1954 में छापे गए थे 10,000 और 5,000 रुपए का नोट
 
1938 में पहली बार रिजर्व बैंक ने 10,000 रुपए का नोट भारत में छापा था। रिजर्व बैंक ने जनवरी 1938 में पहली पेपर करंसी छापी थी, जो 5 रुपए नोट की थी। इसी साल 10 रुपए, 100 रुपए, 1,000 रुपए और 10,000 रुपए के नोट भी छापे गए थे। हालांकि, 1946  में 1,000 और 10 हजार के नोट बंद कर दिए गए थे। लेकिन 1954 में एक बार फिर से 1,000 और 10,000 रुपए के नोट छापे गए। साथ ही 5,000 रुपए के नोट की भी छपाई की गई। लेकिन, 1978 में 10,000 और 5,000 के नोट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया।

* आरबीआई नहीं वित्त मंत्रालय जारी करता है एक रुपए का नोट
 
एक रुपए का नोट वित्त मंत्रालय जारी करता है। बाकी सभी नोट जारी करने का अधिकार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के पास है। इस नोट पर आरबीआई गवर्नर की जगह फाइनेंस सेक्रेटरी का सिग्नेचर होता है।     
 
भारत ही नहीं इन देशों की करंसी भी है रुपया
 
20 शताब्दी के शुरुआत में रुपया अदन, ओमान, कुवैत, बहरीन, कतर, केन्या, युगांडा, सेशल्स और मॉरीशस की भी करंसी थी। हालांकि, अभी भी सात ऐसे देश है जहां रुपया उनकी करंसी है। इंडोनेशिया, मॉरीशस, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका का रुपया करंसी है।

* नेपाल में नहीं चलता 500 और 1000 रुपए का नोट
 
नकली नोट की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए नेपाल ने भारतीय 500 और 1000 रुपए के नोट पर प्रतिबंध लगा रखा है। इतना ही नहीं अगर इन नोट के साथ नेपाल में कोई पकड़ा जाता है तो उसे दंडित करने का भी प्रावधान है। इसे लेकर भारत और नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर एक नोटिस बोर्ड भी लगाया गया है, जिसमें ये चेतावनी दी गई है।

Saturday 22 August 2015

क्रिकेट के जुडी बातें

1. ‘क्रिकेट खेल का जन्मदाता’ किस देश को कहा जाता है? – इंग्लैंड को
2. क्रिकेट में प्रयुक्त गेंद का वजन कितना होता है? – 155 ग्राम 168 ग्राम
3. क्रिकेट के गेंद की परिधि कितनी होती है? – 20.79 सेमी से 22.8 सेमी.
4. क्रिकेट में बल्ले की अधिकतम अनुमत लम्बाई कितनी होती है? – 38 इंच
5. क्रिकेट में भूमि से स्टम्प की ऊँचाई कितनी होती है? – 28 इंच
6. क्रिकेट पिच की लम्बाई कितनी होती है? – 20.12 मीटर
7. वर्षा अथवा कम रोशनी के कारण बाधित क्रिकेट मैच में हार-जीत का निर्णय किस नियम के आधार पर होता है? – डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर
8. भारत द्वितीय बार एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप विजेता किस वर्ष बना? – 2011 ई. में
9. क्रिकेट खेल का प्रसिद्ध आयोजन स्थल ‘शारजाह’ किस देश में है? – संयुक्त अरब अमीरात में
10. ‘बीमर’ (Beamer) शब्द का प्रयोग किस खेल में होता है? – क्रिकेट में
11. ‘सिली प्वाइंट’ शब्द किस खेल में प्रयुक्त होता है? – क्रिकेट में
12. ‘टू कलर्स’ किसकी आत्कथा है? – एडम गिलक्रिस्ट
13. ‘शेन वार्न्स सेंचुरी-माई टॉप 100 टेस्ट क्रिकेटर्स’ किसकी लिखी पुस्तक है? – शेन वार्न
14. डोनाल्ड ब्रैडमेन किस खेल के महान् खिलाड़ी थे? – क्रिकेट के
15. रोनाल्ड पैरी की किस पुस्तक में ब्रैडमैन की ‘ड्रीम टीम’ का विवरण दिया गया है? – ब्रैडमैन बेस्ट में
16. मिताली राज किस खेल की प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं? – क्रिकेट की
17. क्रिकेटर मैथ्यू हेडन किस देश की खिलाड़ी हैं? – आस्ट्रेलिया के
18. क्रिकेट से संबंधित ‘प्रेमदासा स्टेडियम’ कहाँ स्थित है? – कोलम्बो (श्रीलंका) में
19. ईरानी ट्रॉफी का संबंध किस खेल से है? – क्रिकेट से
20. ‘प्रूडेंशियल कप’ किस खेल से संबंधित है? – क्रिकेट से
21. ‘बेन्सन एण्ड हेजेज ट्रॉफी’ किस खेल से संबंधित है? – क्रिकेट
22. क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) का मुख्यालय कहाँ स्थित है? – दुबई में
23. पॉली उमरीगर किस खेल के प्रसिद्ध खिलाड़ी थे? – क्रिकेट के
24. क्रिकेट की किस टेस्ट श्रृंखला से एशेज कप संबंधित है? – आस्ट्रेलिया-इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला
25. एकदिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाला प्रथम क्रिकेटर कौन हैं? – सचिन तेंदुलकर
26. विजय हजारे ट्राफी का संबंध किस खेल से है? – क्रिकेट से
27. कोलिन काउड्रे किस देश के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी थे? – इंग्लैड
28. भारत के प्रथम टेस्ट क्रिकेट कप्तान कौन थे? – सी. के. नायडू
29. भारत की पहली महिला अम्पायर कौन थी? – अंजलि राय
30. भारतीय क्रिकेट के प्रथम टेस्ट सेन्चुरियन कौन थे? – लाला अमरनाथ
31. किस प्रथम भारतीय खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक बनाया? – वीरेन्द्र सहवाग ने
32. ‘ग्रेट डिलेयर’ उपनाम से कौन क्रिकेट अम्पायर चर्चित है? – डिकी बर्ड
33. सौरव गांगुली : द महाराजा ऑफ क्रिकेट’ के लेखक कौन है? – देवाशीष दत्ता
34. टेस्ट क्रिकेट में अब तक किसी भी विकेट के लिए सर्वाधिक रनों (576) की साझेदारी किस-किस के बीच हुई है? – सनत जयसूर्या तथा रोशन महानामा के मध्य (श्रीलंका)
35. वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) किस खेल का प्रसिद्ध मैदान है? – क्रिकेट
36. क्रिकेट के आधुनिक संस्करण ‘सुपरमैक्स क्रिकेट’ में दोनों टीमों की 10 ओवर की एक-एक पारी के लिए कितना समय निर्धारित है? – 45 मिनट
37. रिचर्ड हेडली किस देश के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी थे? – न्यूजीलैंड
38. किस पत्रिका को ‘क्रिकेट का बाइबिल’ कहा जाता है? – विजडन
39. कौन-सा पुरस्कार ‘क्रिकेट का ऑस्कर’ कहलाता है? – आई.सी.सी. पुरस्कार
40. भारत विश्व कप क्रिकेट का चैंपियन प्रथम बार किस वर्ष बना? – 1983 ई. में
41. ‘क्रिकेट का मक्का’ किस खेल मैदान को कहा जाता है? – लार्डस (लार्डस लंदन में है।)
42. ‘चमत्कारी सचिन’ पुस्तक के लेखक कौन हैं? – लोकेश थानी
43. राहुल द्रविड़ का क्या उपनाम है? – मिस्टर रिलायबुल
44. वह पहला भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी कौन था, जिसने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच में हैट्रिक की? – हरभजन सिंह
45. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन हैं? – मुथैया मुरलीधरन
46. मुथैया मुरलीधरन किस देश के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी हैं? – श्रीलंका
47. टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले विश्व के तीसरे गेंदबाज कौन हैं? – अनिल कुंबले
48. राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित सर्वप्रथम क्रिकेट खिलाड़ी कौन हैं? – सचिन तेंदुलकर
49. प्रथम एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप कब आयोजित किया गया? – 1975 ई. में
50. प्रथम एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप का विजेता कौन था? – वेस्टइंडीज (उपविजेता आस्ट्रेलिया था)

सामान्य ज्ञान

1. आधुनिक ओलम्पिक खेलों का जनक किसे कहा जाता है? – पियरे डी कुबर्तिन को
2. ओलम्पिक शुभंकर कब से प्रारंभ किया गया? – 1968 ई. में
3. कबड्डी किस देश का राष्ट्रीय खेल है? – बांग्लादेश का
4. ‘माही’ के नाम से भारत में किस खिलाड़ी को जाना जाता है? – महेन्द्र सिंह धोनी को
5. हॉकी खेल प्रारंभ होने के समय हॉकी बॉल को मारना क्या कहलाता है? – बुली
6. वह कौन-सा खिलाड़ी है जिसने क्रिकेट एवं हॉकी में भारत का प्रतिनिधित्व किया था? – एम. जे. गोपालन
7. कबड्डी खेल की शुरुआत किस देश में हुई? – भारत में
8. ‘आयरन’ शब्द किस खेल से संबद्ध है? – गोल्फ से
9. ‘इंदिरा गाँधी कप’ किस खेल से संबंधित है? – मुक्केबाजी से
10. मलेशिया का राष्ट्रीय खेल कौन-सा है? – बैडमिंटन
11. ‘ब्रुकलिन’ खेल मैदान (बेसबॉल) किस देश में है? – संयुक्त राज्य अमेरिका
12. फीफा (फेडरेशन इंटरनेशनल दि फुटबॉल एसोसिएसन) की स्थापना कब हुई? – 21 मई, 1904 ई. में
13. फुटबॉल के मैदान की कितनी माप होती है? – 100 मीटर, × 64 मीटर से 110 मीटर × 75 मीटर तक
14. वॉलीबॉल के एक पक्ष में कितने खिलाड़ी होते हैं? – 6
15. ‘डिग पास’ किस खेल से संबद्ध शब्द है? – बॉलीबाल
16. ‘गोल्डन गर्ल’ किस भारतीय खिलाड़ी की आत्मकथा है? – पी.टी. उषा की
17. ‘वेडिट कप’ किस खेल में दिया जाता है? – मुक्केबाजी में
18. वाटर पोलो खेल प्रारंभ करने का श्रेय किसे दिया जाता है? – विलियम विल्सन को
19. प्रथम विश्व कप फुटबॉल के आयोजन का श्रेय किस देश को जाता है? – उरुग्वे को
20. कार्लोस मोया किस देश के प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी हैं? – स्पेन के
21. मारियुस फिसबर्ग किस देश के प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी है? – पोलैंड के
22. टेनिस में ‘लव’ का क्या मतलब है? – स्कोर जीरो है
23. वर्ष का प्रथम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट कौन-सा होता है? – आस्ट्रेलियाई ओपन
24. राष्ट्रमंडल खेल का प्रथम आयोजन कब किया गया था? – अगस्त 1930 ई. में
25. एशियाई खेल का नामकरण किसने किया था? – जवाहरलाल नेहरू ने
26. टेनिस को एशियाई खेलों में किस वर्ष शामिल किया गया? – 1958 (टोकियो)
27. फिडे रैंकधारी कौन-सा खेल खेलते हैं? – शतरंज
28. ‘फ्रीजोन्स’ शब्द किस खेल से संबद्ध है? – खो-खो से
29. भारत के किस राज्य में नाव दौड़ सर्वाधिक लोकप्रिय हैं? – केरल में
30. ‘चेकमेट’ किस खेल से संबद्ध शब्द है? – शतरंज से
31. स्पियर हैंड (Spear Hand) शब्द किस खेल से प्रयुक्त होता है? – तैराकी में
32. भारत की कौन-सी शतरंज खिलाड़ी सुपर ग्रांड मास्टर पर प्राप्त करने वाली विश्व की दूसरी महिला बनी? – तानिया सचदेव
33. शतरंज खेल में कितने खाने या वर्ग होते हैं? – 64
34. महिला टेनिस में सबसे कम उम्र में नम्बर एक पर पहुँचने का कीर्तिमान किसने बनाया? – मार्टिंना हिंगिस ने
35. कौन-सी अंतर्राष्ट्रीय टेनिस खेल प्रतियोगिता घास के मैदान में खेली जाती है? – विम्बलडन
36. ‘गुगा’ नाम से किस भारतीय खिलाड़ी को जाना जाता है? – गीत सेठी को
37. टेनिस को बढ़ावा देने के लिए किस भारतीय कम्पनी द्वारा मिशन 2018 को प्रारंभ किया गया है? – अपोलो टायर्स द्वारा
38. मुक्केबाजी के रिंग का आकार क्या होता है? – 3.6 × 3.6 से 6.10 × 6.10 मी.
39. टेनिस के किन स्पधाओं को ग्रैंड स्लैम स्पर्धाएं कहा जाता है? – आस्ट्रेलियाई ओपन, फ्रेंच ओपन, विम्बलडन तथा अमरीकी ओपन
40. अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स एमच्योर फेडरेशन की स्थापना किस वर्ष की गई? – 1912 ई. में
41. ‘रंगास्वामी कप’ किस खेल से संबंधित राष्ट्रीय प्रतियोगिता है? – हॉकी से
42. वॉलीवॉल खेल का जनक किसे कहा जाता है? – विलियम जे, मॉर्गन को
43. रग्बी फुटबॉल किस देश का राष्ट्रीय खेल है? – स्कॉटलैंड का
44. द फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल फुटबॉल ऐसोसिएशन (फीफा) की किस वर्ष स्थापना की गई? – 1904 ई. में
45. फुटबॉल के गोल पोस्ट की चौड़ाई कितनी होती है? – 24.66 फीट (7.32 मीटर)
46. फुटबॉल के खिलाड़ी ‘पेले’ को किस अन्य नाम से जाना जाता है? – ब्लैक पर्ल
47. किस खेल की सर्वोच्च संस्था फेडरेशन इंटरेनशनल डी ला लुटे (FILA) हैं? – कुश्ती की
48. ‘टू हेल विद हॉकी’ नामक पुस्तक की रचना किस हॉकी खिलाड़ी ने की है? – असलम शेर खाँ ने
49. हॉकी के शीताकालीन खेल आइस हॉकी में प्रत्येक टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं? – 6
50. ‘ब्लो’ किस खेल से संबंधित शब्द है? – मुक्केबाजी से

सामान्य ज्ञान

01.बिन्दुसार का उत्तराधिकारी अशोक महान हुआ जो 298ई0पू0 में
मगध की राजगद्दी पर बैठा ।
02.राजगद्दी पर बैठने के समय अशोक अवन्ति का राज्यपाल था ।
03.मास्की और गुर्जरा अभिलेख में अशोक का नाम अशोक मिलता है ।
04.पुराणों में अशोक को अशोकवर्धन कहा जाता है।
05.अशोक ने अपने अभिषेक के 8वें वर्ष लगभग 261ई0पू0 में कलिंग पर
आक्रमण किया और कलिंग की राजधानी तोसली पर अधिकार कर लिया ।
06.उपगुप्त नामक बौद्ध भिक्षु ने अशोक को बौद्ध धर्म की दीक्षा दी ।
07.अशोक की माता का नाम सुभद्रांगी था ।
08.अशोक ने बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए अपने पुत्र महेन्द्र एवम्पु त्री संघमित्रा को श्रीलंका भेजा ।
09.भारत में शिलालेख का प्रचलन सर्वप्रथम अशोक ने किया ।
10.अशोक के शिलालेखों में ब्राह्मी,खरोष्ठी, ग्रीक एवम् अरमाइक लिपि का प्रयोग हुआ ।
11.अशोक के शिलालेख की खोज 1750ई0 में पाद्रेटी फेन्थैलर ने की थी।इनकी संख्या 14 है ।
12.अशोक के अभिलेख पढ़ने में सबसे पहली सफलता 1837ई0 में जेम्स प्रिसेप को हुई ।
13.अशोक के स्तम्भ-लेखों की संख्या 7 है, जो केवल ब्राह्वी लिपि में लिखी गई है ।यह छह अलग-अलग स्थानों से प्राप्त हुआ है ।
14.कौशाम्बी अभिलेख को 'रानी का अभिलेख' कहा जाता है ।
15.अशोक का सबसे छोटा स्तम्भ-लेख रुम्मिदेई है।
16.अशोक का 7वां अभिलेख सबसे लम्बा है ।
17.प्रथम पृथक शिलालेख में यह घोषणा कि सभी मनुष्य मेरे बच्चे है ।
18.अर्थशास्त्र में चर जासूस को कहा गया है ।
19.प्रशासन की सबसे छोटी इकाई ग्राम थी, जिसका मुखिया ग्रामीक कहलाता था।
20.विक्री-कर के रूप में मूल्य का 10वां भाग वसूला जाता था, इसे बचाने वाले को मृत्युदंड दिया जाता था ।
21.प्लूटार्क/जस्टिन के अनुसार चन्द्रगुप्त ने नन्दों की पैदल सेना से तीन गुनी अधिक संख्या में अर्थात 60,000 आदमियों को लेकर सम्पूर्ण उत्तर-भारत को रौंद डाला ।
22.सैन्य विभाग सबसे बड़ा अधिकारी सेनापति होता था ।
23.अर्थशास्त्र में गुप्तचर को गूढ़ पुरुष कहा गया है ।
24.सरकारी भूमि को सीता भूमि कहा जाता था ।
25.बिना वर्षा की अच्छी खेती होनेवाली भूमि को अदेवमातृक कहा जाता था ।
26.मेगास्थनीज ने भारतीय समाज को सात वर्गों में विभाजित किया है।
27.मौर्य शासन 137 वर्षों तक रहा ।
28.मौर्य वंश का अंतिम शासक बृहद्रथ था ।इसकी हत्या इसके सेनापति पुष्यमित्र शुंग ने 185ई0पू0 में कर दी और मगध पर शुंग वंश की नीव डाली

29. ‘फूलों की घाटी’ किस राज्य में स्थित है ? उत्तर - उत्तराखंड
30. नेपाल का झंडा किस रूप में है ? उत्तर : दोहरे त्रिभुज के
31. भारत के रेहान व रिचा मिश्रा का नाम किस खेल से जुड़ा है ? उत्तर - तैराकी
32.‘माई बेस्ट गेम्स ऑफ चेस’ पुस्तक के लेखक कौन हैं ? उत्तर - विश्वनाथन आनंद
33. आसफा पावेल का नाम किस खेल से है ? उत्तर - एथलेटिक्स
34. वाटर पोलो में एक पक्ष के खिलाड़ियों की संख्या कितनी होती है ? उत्तर - 7
35. एशियाई खेल का प्रारंभ,कब व कहां हुआ। उत्तर - 4 मार्च 1951 ई. को नई दिल्ली में
36. ‘तिब्बत की रीढ़’ किस श्रेणी को कहा जाता है ? उत्तर - काराकोरम श्रेणी
37. ‘समुद्रपुत्र’ के रूप में कौन सा केन्द्रशासित प्रदेश विख्यात है ? उत्तर - लक्षद्वीप
38. मानचित्र को छोटा व बड़ा करने वाले यंत्र को क्या कहा जाता है ? उत्तर - पेन्टोग्राफ
39. तारपिन का तेल किस पेड़ से मिलता है ? उत्तर - चीड

Friday 21 August 2015

दादा साहब फाल्के पुरस्कार के विजेता


1. वर्ष 1969 - देविका रानी (अभिनेत्री)
2. 1970 - बी.एन.सरकार (फ़िल्म निर्माता)
3. 1971 - पृथ्वीराज कपूर-मरणोपरांत (अभिनेता)
4. 1972 - पंकज मलिक (फ़िल्म संगीतकार)
5. 1973 - रूबी मेयर्स/सुलोचना (अभिनेत्री)
6. 1974 - बोमिरेद्दी नरसिम्हा रेड्डी (फ़िल्म निर्देशक)
7. 1975 - धीरेन्द्र नाथ गांगुली (अभिनेता एवं फ़िल्म निर्देशक)
8. 1976 - कानन देवी (अभिनेत्री)
9. 1977 - नितिन बोस (फ़िल्म छायाकार, फ़िल्म निर्देशक एवं फ़िल्म पटकथा लेखक)
10. 1978 - रायचंद बोरल (फ़िल्म संगीतकार एवं फ़िल्म निर्देशक)
11. 1979 - सोहराब मोदी (अभिनेता,फ़िल्म निर्देशक एवं फ़िल्म निर्माता)
12. 1980 - पी.जयराज (अभिनेता एवं फ़िल्म निर्देशक)
13. 1981 - नौशाद अली (फ़िल्म संगीतकार)
14. 1982 - एल.वी.प्रसाद (अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक एवं फ़िल्म निर्माता)
15. 1983 - दुर्गा खोटे (अभिनेत्री)
16. 1984 - सत्यजित राय (फ़िल्म निर्देशक)
17. 1985 - वी शांताराम (अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक एवं फ़िल्म निर्माता)
18. 1986 - बी. नागी रेड्डी (फ़िल्म निर्माता)
19. 1987 - राजकपूर (अभिनेता एवं फ़िल्म निर्देशक)
20. 1988 - अशोक कुमार (अभिनेता)
21. 1989 - लता मंगेशकर (पार्श्व गायिका)
22. 1990 - ए. नागेश्वर राव (अभिनेता)
23. 1991 - भालजी पेंढरकर (फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता एवं फ़िल्म पटकथा लेखक)
24. 1992 - भूपेन हज़ारिका (फ़िल्म निर्देशक)
25. 1993 - मजरूह सुल्तानपुरी (गीतकार)
26. 1994 - दिलीप कुमार (अभिनेता)
27. 1995 - राजकुमार (अभिनेता)
28. 1996 - शिवाजी (गणेशन अभिनेता)
29. 1997 - प्रदीप (गीतकार)
30. 1998 - बी.आर.चोपडा (फ़िल्म निर्देशक एवं फ़िल्म निर्माता)
31. 1999 - हृषिकेश मुखर्जी (फ़िल्म निर्देशक)
32. 2000 - आशा भोंसले (पार्श्व गायिका)
33. 2001 - यश चोपडा (फ़िल्म निर्देशक एवं फ़िल्म निर्माता)
34. 2002 - देव आनंद (अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक एवं फ़िल्म निर्माता)
35. 2003 - मृणाल सेन (फ़िल्म निर्देशक)
36. 2004 - अदूर गोपालकृष्णन (फ़िल्म निर्देशक)
37. 2005 - श्याम बेनेगल (फ़िल्म निर्देशक)
38. 2006 - तपन सिन्हा (फ़िल्म निर्देशक)
39. 2007 - मन्ना डे (पार्श्व गायक)
40. 2008 - वी.के.मूर्ति (छायाकार)
41. 2009 - डी. रामानायडू (फ़िल्म निर्माता)
42. 2010 - के.बालाचंदर (फ़िल्म निर्देशक)
43. 2011 - सौमित्र चटर्जी (अभिनेता)
44. 2012 - प्राण (अभिनेता)
45. 2013 - गुलजार (गीतकार)
46. 2014 - शशि कपूर (अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता)

Wednesday 19 August 2015

-GK tricks-

*शाह जहाँ ने क्या क्या बनवाया*
*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*

‪~Trick‬:- "मोर, ताजा रेशम, मोती, शाहजहां बाग (में) दे दे"

1. मोर - मयुर सिन्हासन
2. ता - ताजमहल
3. जा - जामा मस्जिद
4. रेशम- रेशमा बाग
5. मोती- मोती मस्जिद
6. शाहजहां बाग- शाहजहां बाग
7. दे - दिवाने आम
8. दे - दिवाने खास

नर्मदा नदी पर प्रमुख बाँध है
*******(Shailu)***********
Trick - ॐ साई राम

1ॐ-ॐकारेश्वर
2सा-सरदार सरोवर
3ई -इंदिरा सागर
4रा -रानी अंवति सागर
(बरघी)
5म-महेश्वर
➖➖➖➖SHAILU➖➖➖➖

सामान्य ज्ञान

1. ‘फूलों की घाटी’ किस राज्य में स्थित है ?
उत्तर - उत्तराखंड

2. नेपाल का झंडा किस रूप में है ?
उत्तर : दोहरे त्रिभुज के

3. भारत के रेहान व रिचा मिश्रा का नाम किस खेल से जुड़ा है ?
उत्तर - तैराकी

4.‘माई बेस्ट गेम्स ऑफ चेस’ पुस्तक के लेखक कौन हैं ?
उत्तर - विश्वनाथन आनंद

5. आसफा पावेल का नाम किस खेल से है ?
उत्तर - एथलेटिक्स

6. वाटर पोलो में एक पक्ष के खिलाड़ियों की संख्या कितनी होती है ?
उत्तर - 7

7. एशियाई खेल का प्रारंभ,कब व कहां हुआ।
उत्तर - 4 मार्च 1951 ई. को नई
दिल्ली में
8. ‘तिब्बत की रीढ़’ किस श्रेणी को कहा जाता है ?
उत्तर - काराकोरम श्रेणी
9. ‘समुद्रपुत्र’ के रूप में कौन सा केन्द्रशासित प्रदेश विख्यात है ?
उत्तर -
लक्षद्वीप
10. मानचित्र को छोटा व बड़ा करने वाले यंत्र को क्या कहा जाता है ?
उत्तर
- पेन्टोग्राफ

11. सेतुसमुद्रम परियोजना जिन्हें जोड़ती है, वे हैं?
उत्तर-मन्नार की खाड़ी और पाक खाड़ी
12. 2011 की जनगणना की रिपोर्ट के अनुसार किस
राज्य में साक्षरता की दर सबसे कम है?
उत्तर-बिहार
13. भील जनजाति कहाँ पायी जाती है?
उत्तर-महाराष्ट्र
14. द्वीपों सहित भारत की तट रेखा की लम्बाई
कितनी है?
उत्तर-7,516.5 किमी
15. विश्व में सर्वाधिक वर्षा मवसिनराम में होने का
कारण है?
उत्तर-पहाडियों का कीपाकार आकृति में होना
16. किस किस्म की मिट्टी में जिप्सम का प्रयोग
करके उसे फसल उगाने के उपयुक्त बनाया जाता है?
उत्तर-अम्लीय
17. भारत में मैंग्रोव वनस्पति का सर्वाधिक विस्तार
किस राज्य में पाया जाता है?
उत्तर-पं बंगाल
18. भारतीय गेडे कहाँ पाये जाते हैं?
उत्तर-काजीरंगा अभयारण्य
19. हिमालय की उत्पत्ति किस भू-सन्नति से हुई है?
उत्तर-टेथीज
20. तुजू दर्रा भारत को किस देश से जोड़ता है?
उत्तर-म्यांमार

Tuesday 18 August 2015

रेलवे फैक्ट्स

1. रेलवे का पितामह कहा जाता है
-जार्ज स्टीफेन्स को

2. भारत के प्रथम रेलमंत्री थे
-असीफ अली

3. भारतीय रेलवे का सबसे ऊँचा रेलवे स्टेशन है
-सिमलीगुडा

4. भारतीय रेलवे का राष्ट्रीयकरण 1950 ई. मेँ हुआ था!

5.भारतीय रेलवे का सबसे लम्बा रेलवे पुलडेहरी-ऑन-सोन (बिहार) मेँ है!

6. भारत - पाकिस्तान के बीच चलने
वाली एकमात्र रेलगाङी समझौता एक्सप्रेस है।

7. भारत मेँ सर्वप्रथम वातानुकूलित रेलगाङी "मुम्बई और बङौदा" के बीच 1936 ई. मेँ शुरु की गयी।

8. विश्व की सबसे बङी रेलवे सुरंग सीकन रेल सुरंग जापान मेँ है।

9. भारतीय रेलवे मेँ सर्वप्रथम महिला रेलवे ड्राईवर
सुश्री सुरेखा भोसलेँ थी।

10. भारतीय रेलवे मे सर्वप्रथम विद्युत् रेल 3 फरवरी, 1925 ई.को मुम्बई (वी.टी.) से कुर्ला के बीच चलाई गई थी।

11.भारत मेँ सर्वप्रथम रेलवे दुर्घटना 25 जनवरी 1869 को भोरघाट (पुना - मुम्बई मार्ग) मेँ हुआ।

12. भारतीय रेलवे ने भाप इंजन का निर्माण 1971 मेँ बंद कर दिया।

13. विश्व मे प्रथम रेलगाङी इंग्लैँड मेँ चली।

14. दिल्ली मेँ प्रथम चरण मेँ मेट्रो रेल सेवा का शुभारंभ तीस हजारी स शहादरा के बीच किया गया।

15. राजधानी एक्स.. सर्वप्रथम 1 मार्च 1969 को नई दिल्ली और हाबङा के बीच चली थी।

16. भारत मेँ ट्राम रेलवे कलकत्ता मे चलती है।

17. रेल दुर्घटना के कारण इस्तीफा देने वाले भारत के प्रथम रेलमंत्री लालबहादुर शास्त्री थे।

18. देश की पहली 'गरीब रथ' नामक वातानुकूलित ट्रेन 4 अक्टूबर 200 को अमृतसर और सहरसा के
बीच चलाई गई।

19. रेलवे सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल (R.P.F.) का गठन 1882 ई. मेँ किया गया था ।

20. देश की सबसे तेज चलनेवाली रेलगाङी शताब्दी एक्सप्रेस सर्वप्रथम 10 जुलाई, 1988 को नई
दिल्ली और झाँसी के बीच चली थी। जो जवाहलाल नेहरु के जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य मेँ चलाई गई थी।