Sunday 9 August 2015

सामान्य ज्ञान

01. 'तलवार' नामक पत्र का प्रकाशन किस स्थान से होता था?
उत्तर- पेरिस।
02. वीर सावरकर के 'तलवार' नामक पत्र में लिखे लेख का विषय क्या था?
उत्तर- ग्रन्थ लेखन का उद्देश्य बताना।
03. वीर सावरकर अपने ग्रन्थ के कुछ अध्यायों का अंग्रेजी अनुवाद अपने भाषणों के माध्यम से रखते थे। यह बैठकें किस संगठन की होती थीं?
उत्तर- फ्री इंडिया सोसायटी।
04. प्रतिबंध की अवस्था में भी '1857 का भारतीय स्वातंत्र्य समर' ग्रन्थ सर्वप्रथम कहाँ से प्रकाशित हुआ?
उत्तर- हॉलैंड से।
05. '1857 का भारतीय स्वातंत्र्य समर' ग्रन्थ सर्वप्रथम किस भाषा में प्रकाशित हुआ?
उत्तर- इंग्िलश।
06. प्रतिबंध काल में गुप्त रूप से '1857 का भारतीय स्वातंत्र्य समर' पुस्तकों का बक्सा भारत लाने वाले व्यक्ित का नाम बताइये जो बाद में पंजाब के प्रधानमंत्री भी रहे।
उत्तर- सर सिकन्दर हयात खाँ।
07. '1857 का भारतीय स्वातंत्र्य समर' पुस्तक की मूल पांडुलिपि 'जेवर बैंक ऑफ पेरिस' में किसने सुरक्षित रखी?
उत्तर- मैडम कामा।
08. प्रथम विश्व युद्घ में फ्रांस को असुरक्षित जानकर '1857 का भारतीय स्वातंत्र्य समर' पुस्तक की मूल पांडुलिपि अमेरिका कौन ले गये?
उत्तर- गोवा निवासी डॉ. कुटिनो।
09. '1857 का भारतीय स्वातंत्र्य समर' पुस्तक से विधिवत प्रतिबंध किस सन् में हटा?
उत्तर- 1945 में।
10. '1857 का भारतीय स्वातंत्र्य समर' ग्रन्थ का तृतीय अंग्रेजी संस्करण 1929 में गुप्त रूप से किस क्रान्तिकारी ने करवाया?
उत्तर- सरदार भगतसिंह ने।

No comments:

Post a Comment