Monday 17 August 2015

राज्यसभा : सामान्य ज्ञान


01. वर्तमान में राज्यसभा सदस्यों की संख्या कितनी है— 245
02. राज्यसभा के लिए प्रत्येक राज्य के प्रतिनिधियों का चुनाव कौन करता है— विधानसभा के निर्वाचित सदस्य
03. राज्यसभा में राज्यों का प्रतिनिधित्व किस पर निर्भर करता है— राज्य की जनसंख्या पर
04. राज्यसभा में किस राज्य के प्रतिनिधियों की संख्या सर्वाधिक है— उत्तर प्रदेश
05. राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल कितना होता है— 6 वर्ष
06. राज्यसभा का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए— 30 वर्ष
07. किस सदन को भंग नहीं किया जा सकता है— राज्यसभा
08. लोकसभा व राज्यसभा में गणपूर्ति संख्या क्या है— कुल सदस्य संख्या का
1/10 भाग
09. वह कौन-सा सदन है जिसका अध्यक्ष उस सदन का सदस्य नहीं होता है— राज्यसभा
10. लोकसभा द्वारा पारित धन विधेयक राज्यसभा को प्राप्त होने के कितने दिन बाद तक लोकसभा को लौटाया जा सकता है— 14 दिन
11. राज्यसभा एक स्थायी सदन है क्यों— क्योंकि यह कभी भंग नहीं होता और इसके एक तिहाई सदस्य प्रति दो वर्ष बाद सेवानिवृत्त हो जाते हैं
12. राज्यस्भा के सदस्यों को नामित करने का अधिकार किसको है— राष्ट्रपति को
13. राज्यसभा की प्रथम महिला सचिव कौन थी— वी. एस. रमादेवी
14. राज्यसभा का पहली बार गठन कब हुआ— 3 अप्रैल, 1952 ई.
15. राज्यसभा की प्रथम बैठक कब हुई— 13 मई, 1952 ई.
16. भारत में किसकी स्वीकृति के बिना कोई भी सरकारी खर्चा नहीं किया जा सकता है— संसद
17. राज्यसभा के सभापति की अनुपस्थिति में राज्यसभा का संचालन कौन करता है— उपसभापति
18. राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों को अधिसूचना कौन जारी करता है— निर्वाचन आयोग
19. केंद्रीय संसद राष्ट्रहित में राज्य सूची के विषयों पर कानून कब बना सकती है— राज्यसभा में उपस्थित सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत पर
20. राज्यसभा की दो बैठकों के मध्य समायांतराल कितना होना चाहिए— अधिकतम 6 माह
21. किन राज्यों का राज्यसभा में प्रतिनिधित्व नहीं हैं— अंडमान-निकोबार, चंडीगढ, दादरा-नगर हवेली, लक्षद्वीप एवं दमन-दीव
22. राज्यसभा के प्रति उत्तरदायी कौन नहीं होता है— मंत्रीपरिषद
23. भारत के कौन-से प्रधानमंत्री राज्यसभा के सदस्य रहे हैं— श्रीमति इंदिरा गाँधी व मनमोहन सिंह

No comments:

Post a Comment