Monday 17 August 2015

सामान्य ज्ञान

01. वह कौन सा देश है जिसके चार नाम है?
उत्तर-भारत(भारत,हिंदुस्तान,इंडिया,आर्यवर्त)
02. भारत में ऐसे कौन से पांच शहर है जिनके नाम के पीछे शहर आता है?
उत्तर-1.बुलन्दशहर, 2.अनुपशहर, 3.नवांशहर, 4.सरदारशहर, 5.मछलीशहर.
03. भारत चीन की सीमा को निर्धारित करने वाली लाइन को क्या कहा गया है?
उत्तर-मैक मोहन लाइन.
04. भारत पाकिस्तान सीमा को निर्धारित करने वाली लाइन को कहा गया है?
उत्तर-रेड क्लिफ लाइन.
05. भारतीय मुद्रा का नाम मुद्रा सर्वप्रथम किसने रखा?
उत्तर-शेरशाह सूरी ने 1541 में.
06. भारत में सर्वप्रथम रेडियो प्रसारण कब और कहां से हुआ था?
उत्तर-23 जुलाई 1927 मुंबई से.
07. भारत में पहली बार टेलीविजन प्रसारण कब से हुआ?
उत्तर-15 सितम्बर 1959 से आकाशवाणी के दिल्ली केंद्र से.
08. भारत में डाक-विभाग में पिन कोड प्रणली कब से प्रारम्भ हुयी?
उत्तर.15 अगस्त 1972.
09. भारत में सर्वप्रथम कम्प्यूटर कब और किस डाकघर में लगा?
उत्तर.16 अगस्त 1986 में बैंगलोर(कर्नाटक) में.
10. भारत का प्रथम समाचार पत्र कौन सही और कब प्रकाशित हुआ?
उत्तर.इंडिया गजट,1776 में कोलकत्ता से.

11. प्रथम पानीपत युद्ध किनके मध्य हुआ था?
उत्तर-बाबर और इब्राहिम लोदी के मध्य
12. किसने बंगाल का स्थायी बन्दोबस्त लागू किया था?
उत्तर-लार्ड कार्नवालिस ने
13. हर्षवर्धन के जीवन वृत्त 'हर्ष चरित्र' के लेखक कौन थे?
उत्तर-बाणभट्ट
14. शुंग वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर-पुष्यमित्र शुंग
15. किस ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने 1942 में 'क्रिप्स मिशन' भारत भेजा था?
उत्तर-विन्स्टन चर्चिल ने
16. महात्मा गाँधी और डा. बी. आर. अम्बेडकर के बीच पूना समझौता कब हस्ताक्षरित हुआ?
उत्तर-1932 में
17. स्टट्गर्ट (जर्मनी) में इन्टरनेशनल सोशलिस्ट कान्फ्रेंस में 1907 में पहली बार राष्ट्रीय ध्वज किसने फहराया था?
उत्तर-मैडम भीकाजी कामा ने
18. दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के साथ भेदभाव के विरुद्ध महात्मा गाँधी ने सत्याग्रह कहाँ आरम्भ किया था?
उत्तर-जोहान्सबर्ग
19. किस शासक ने और कब शक युग प्रारम्भ किया?
उत्तर-कनिष्क ने, 78 ई. में
20. भारत में चिश्ती सूफी सिलसिले की स्थापना किसने की थी?
उत्तर-मुइनुद्दीन चिश्ती ने

21. कोंकण तट कहाँ से कहाँ तक विस्तृत है?
उत्तर- गोवा से दमन
22. भारत में शरदकालीन वर्षा का क्षेत्र है?
उत्तर- तमिलनाडु-कर्नाटक
23. मृदा अपरदन रोका जा सकता है?
उत्तर- वन रोपण द्वारा
24. देश के 100 से 200 सेमी औसत वार्षिक वर्षा वाले भागों में किस प्रकार की वनस्पति पायी जाती है?
उत्तर- उष्णार्द्र पतझड़ वन
25. पारिस्थितिक सन्तुलन बनाये रखने के लिये न्यूनतम वन आवरण अनिवार्य है?
उत्तर- सम्पूर्ण भूमि का 33%
26. हाथी किस राष्ट्रीय उद्यान में पाया जाता है?
उत्तर- नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान
27. पश्चिमी घाट (सह्याद्रि) की सबसे ऊँची शिखर है?
उत्तर- अनामुदी
28. जोजिला दर्रा किस राज्य में स्थित है?
उत्तर- जम्मू-कश्मीर
29. श्वेत क्रांन्ति (With Revolution) संबंधित है?
उत्तर- दुग्ध उत्पादन से
30. कपिल धारा जलप्रपात किस नदी पर स्थित है?
उत्तर- नर्मदा

No comments:

Post a Comment