Tuesday 15 September 2015

खेल जगत सामान्य ज्ञान

भारत में सबसे बड़ा इंडोर स्टेडियम कौन सा हैं? →इंदिरा गाँधी इंडोर स्टेडियम दिल्ली

विजेन्द्र कुमार सिंह किस खेल से संबंधित हैं?→मुक्केबाज़ी (बॉक्सिंग)

बीमर शब्द का सम्बन्ध किस खेल से है? →क्रिकेट

आगा ख़ाँ कप का संबंध किस खेल है? →हॉकी

जीव मिल्खा सिंह, ज्योति रंधावा व टाइगर वुड किस खेल के प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं? →गोल्फ

शार्ट कॉर्नर, टाई ब्रेकर व पेनेल्टी स्ट्रोक किस खेल सम्बन्धित हैं? →हॉकी

ओलंपिक खेल कितने वर्ष के अंतराल पर आयोजित किये जाते हैं? →4 वर्ष

ईडन गार्डन स्टेडियम भारत में कहाँ पर स्थित है? →कोलकाता

देवधर ट्रॉफी किस खेल से संबंधित है? →क्रिकेट

ब्रेस्ट स्ट्रोक किस खेल से संबंधित है? →तैराकी

सोमदेव देवबर्मन किस खेल से संबंधित हैं? →लॉन टेनिस

भारत का राष्ट्रीय खेल कौन सा है? →हॉकी

प्रथम ओलंपिक खेल किस वर्ष आयोजित किये गये थे? →वर्ष 1896 (एथेंस, ग्रीस)

राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले प्रथम भारतीय कौन थे? →राशिद अनवर

2007 का क्रिकेट विश्व कप कहाँ आयोजित किया गया? →वेस्टइंडीज

भारत में फेडरेशन कप किस खेल से संबंधित है? →फुटबॉल

सॉकर किस खेल का दूसरा नाम है? →फुटबॉल

ओलपिंक खेलों में पदक जीतने वाली प्रथम महिला खिलाड़ी कौन है? →कर्णम मल्लेश्वरी

कौन सी भारतीय महिला खिलाड़ी पायली एक्सप्रेस के नाम से जानी जाती है? →पी. टी. उषा

भारत ने अंतिम बार ओलंपिक खेलों में हॉकी का स्वर्ण पदक कब जीता था? →1980 में (मॉस्को)

एशेज क्रिकेट श्रृंखला किन दो देशों के बीच खेली जाती है? →आस्ट्रेलिया और इंग्लैण्ड

संदीप सिंह किस खेल के प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं? →हॉकी
क्रीज़, डक, ड्राइवर शब्द किस खेल से संबंधित कहा जाता है? →क्रिकेट

किस मैगज़ीन को क्रिकेट की बाइबिल कहा जाता है? →विज़डन

भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार कौन सा है? →राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार

क्रिकेट से संबंधित प्रसिद्ध पुस्तक ‘क्रिकेट माई स्टाइल’ के लेखक कौन हैं? →कपिल देव

क्रिकेट की अंतर्राष्ट्रीय संस्था है? →ICC

वाटर पोलो में खिलाड़ियों की संख्या होती है? →7

भारतीय क्रिकेट के स्तम्भ राहुल द्रविड़ का उपनाम है? →मिस्टर रिलायबल, द वॉल, जेमी

दो बार माउण्ट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त करने वाली प्रथम महिला कौन थी? →संतोष यादव

शतरंज का जन्मदाता देश किसे कहा जाता है? →भारत

क्रिकेट खेल की शुरुआत किस देश में हुई? →इंग्लैंड

कबड्डी के खेल में प्रत्येक पक्ष में खिलाड़ियों की संख्या होती है? →7

‘सनी डेज’ नामक चर्चित पुस्तक किसकी है? →सुनील गावस्कर

फिरोजशाह कोटला ग्राउण्ड स्थित है? →दिल्ली

किस खेल मैदान का आकार सबसे बड़ा होता है? →पोलो

क्रिकेट में भूमि से स्टम्प्स की ऊँचाई होती है? →27 इंच

वानखेड़े स्टेडियम कहाँ अवस्थित है? →मुम्बई

इंदिरा गाँधी स्वर्ण कप का संबंध निम्नलिखित में से किस खेल से है? →अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता

भारत में पोलो खेल का प्रचलन किसने प्रारम्भ किया? →तुर्क

रनर शब्द किस खेल से संबंधित है? →क्रिकेट

सुभाष चंद्र बोस खेल संस्थान कहाँ अवस्थित है? →पटियाला

तानिया सचदेव ने किस खेल में प्रसिद्धि प्राप्त की है? →शतरंज

राधामोहन का संबंध किस खेल से है? →पोलो

क्रिकेट में पॉपिंग क्रीज़ की माप होती है? →4 फुट

ओलम्पिक खेल कितने वर्ष के अंतराल पर आयोजित किए जाते हैं? →4

‘यूरो कप’ किस खेल से संबंधित है? →फ़ुटबॉल

भारत के प्रथम टेस्ट क्रिकेट कप्तान कौन थे? →सी. के. नायडू

कौन-सा पुरस्कार ‘क्रिकेट का ऑस्कर’ कहलाता है? →आई.सी.सी. पुरस्कार

राष्ट्रमंडल खेलों का प्रथम आयोजन कब हुआ? →1930

‘थॉमस कप’ किस खेल से संबंधित है? →बैडमिंटन

‘टर्बिनेटर’ के नाम से किस खिलाड़ी को जाना जाता है? →हरभजन सिंह

विम्बलडन जूनियर खिताब जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला खिलाड़ी कौन हैं? →सानिया मिर्ज़ा

'द्रोणाचार्य पुरस्कार’ की शुरुआत किस वर्ष हुई? →1985

हॉकी की अंतर्राष्ट्रीय संस्था है-→IHF

‘राष्ट्रीय खेल संस्थान’ कहाँ अवस्थित है? →पटियाला

‘बटर फ़्लाई’ शब्द किस खेल से संबंधित है? →तैराकी

‘बाराबती स्टेडियम’ कहाँ अवस्थित है? →कटक

‘आयरन’ शब्द किस खेल से संबंधित है? →गोल्फ़

मैराथन दौड़ की दूरी कितनी होती है→26 मील, 385 गज

बैडमिंटन में नेट की ज़मीन से ऊँचाई क्या होती है? →1.59 मीटर

‘बेटन कप’ किस खेल से संबंधित है? →हॉकी

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की आत्मकथा का क्या नाम है? →गोल

अर्जुन पुरस्कार की शुरुआत किस वर्ष हुई? →1961 में

‘डबल फ़ॉल्ट’ शब्द किस खेल से संबंधित है? →टेनिस

जसपाल राणा का संबंध किस खेल से है? →निशानेबाज़ी

भारत ने ओलम्पिक खेलों में सर्वप्रथम भाग किस वर्ष लिया? →1928 में. एमस्टरडम ओलम्पिक

प्रथम एशियाई खेलों का आयोजन नई दिल्ली स्थित किस स्टेडियम में हुआ था।→नेशनल स्टेडियम

किस खेल की टीम में महिला तथा पुरुष दोनों खिलाड़ी होते हैं? →कार्फ़बॉल

भारत विश्व कप क्रिकेट का चैम्पियन पहली बार कब बना? →1983 ई.

कौन-सा क्रिकेट खिलाड़ी ‘रावलपिण्डी एक्सप्रेस’ के नाम से जाना जाता है? →शोएब अख़्तर

स्केटिंग खेले जाने वाले स्थान को क्या कहा जाता है? →रिंक

भारत का प्राचीनतम फ़ुटबॉल टूर्नामेंट कौन-सा है? →डूरण्ड कप

‘ग्रीन पार्क स्टेडियम’ कहाँ अवस्थित है? →कानपुर

अर्जुन पुरस्कार किसलिए प्रदान किया जाता है।→खेलों में गौरव बढ़ाने के महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए

किस वर्ष भारत ने ओलम्पिक खेलों में हॉकी का पहला स्वर्ण पदक जीता? →1928 ई.

‘चाइनामैन’ शब्द किस खेल से संबंधित है? →क्रिकेट

मैराथन दौड़ में कितने किमी. की दूरी तय करनी होती है? →42.195 किमी.

‘एजरा कप’ किस खेल से संबंधित है? →पोलो

‘बॉम्बे बॉम्बर’ किस अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर का उपनाम है? →सचिन तेंदुलकर

‘ईडन गार्डन’ कहाँ अवस्थित है? →कोलकाता

ओलम्पिक ध्वज पर अंकित पाँच छल्ले किसके प्रतीक हैं? →पाँच महाद्वीपों के

एशियाई खेलों का उद्देश्य क्या है? →हमेशा आगे की ओर
‘आइडल्स’ नामक प्रसिद्ध पुस्तक के लेखक कौन हैं? →सुनील गावस्कर

वह पहला भारतीय खिलाड़ी कौन था, जिसने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक की? →हरभजन सिंह

ओलम्पिक शब्द ‘ओलम्पस’ से आया है, जो एक नाम है-→पर्वत का

सानिया मिर्ज़ा का संबंध किस खेल से है? →लॉन टेनिस

एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की महिला कौन हैं? →डिकी डोल्मा

एशियाई खेल पहली बार कहाँ आयोजित हुए? →नई दिल्ली

इंग्लैण्ड एवं ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट क्रिकेट श्रृंखला को क्या कहते हैं? →एशेज

कनाडा का राष्ट्रीय खेल क्या है? →आइस हॉकी

क्रिकेट में बल्ले की अधिकतम अनुमानित लम्बाई कितनी होती है? →38 इंच

‘सुदीरमन कप’ किस खेल से संबंधित है? →बैडमिंटन

साल्ट लेक स्टेडियम कहाँ स्थित है? →कोलकाता

निम्नलिखित में से कौन सा देश अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलता है? →जापान

कुत्तों की दौड़ के लिए प्रसिद्ध ‘व्हाइट सिटी स्टेडियम’ कहाँ स्थित है? →इंग्लैंड

विश्व में ‘क्रिकेट का मक्का’ के नाम से जाना जाता है? →लॉर्ड्स

5-सितम्बर किस रूप में मनाया जाता है? →शिक्षक दिवस

किस महाद्वीप में अब तक एक भी बार ओलम्पिक खेल का आयोजन नहीं हुआ है? →अफ़्रीका

निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी को ‘हॉकी का जादूगर’ कहा जाता है? →मेजर ध्यानचंद को

किसी अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल मैच की सामान्य समयावधि कितनी होती है? →90 मिनट

निम्नलिखत में से किस खेल की टीम में महिला तथा पुरुष दोनों खिलाड़ी होते हैं? →कार्फबॉल

‘माई लाइफ एण्ड ब्युटीफुल गेम’ पुस्तक किस प्रसिद्ध खिलाड़ी ने लिखी है? →ए.डी. नासिमेंटो (पेले)

अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक संस्था का मुख्यालय कहाँ है? →लॉसाने

विलियम्स बहनों का सम्बन्ध किस खेल से है? →टेनिस
अमेरिका का राष्ट्रीय मनोरंजन किस खेल को कहा जाता है? →बेसबॉल

क्रिकेट के आधुनिक संस्करण ‘सुपरमैक्स क्रिकेट’ की शुरुआत कहाँ से हुई है? →ऑस्ट्रेलिया

मुक्केबाज़ी की स्पर्द्धा में कितने-कितने मिनट के तीन चक्र (राउण्ड) होते हैं? →3-3 मिनट

किस सिक्ख खिलाड़ी को ‘उड़न सिक्ख’ के नाम से जाना जाता है? →मिल्खा सिंह

प्रसिद्ध फ़ुटबॉल खिलाड़ी ‘एडसन एरेंटस डी नासिमेन्टो’ (ब्लैक पर्ल) का सम्बंध किस देश से है? →ब्राजील

प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी टाइगर अनातोली कार्पोव का सम्बंध किस देश से सम्बन्धित है? →रूस

‘थ्री आर’ अर्थात रोनाल्डो, रिवाल्डो तथा रोनाल्डिन्हो का सम्बंध किस देश की फ़ुटबॉल टीम से है? →ब्राज़ील

इंग्लैंड स्थित ‘व्हाइट सिटी स्टेडियम’ किस खेल के लिए प्रसिद्ध है? →कुत्तों की दौड़

किस ग्रुप के खेलों में प्रत्येक पक्ष में खिलाड़ियों की संख्या समान होती है? →बेसबॉल एवं खो-खो

‘डेविस कप’ किस खेल से सम्बन्धित है? →लॉन टेनिस

ओलम्पिक ध्वज पर चित्रित  हरा वलय किस महाद्वीप को प्रदर्शित करता है? →यूरोप

No comments:

Post a Comment