Tuesday 13 October 2015

भारतीय इतिहास

1. हड़प्पा सभ्यता के किस स्थल को 'सिंध का बाग' कहा जाता है?
Answer: मोहनजोदड़ो

2. हड़प्पा सभ्यता की आयताकार मुहरें सामान्यत: किससे बनी हैं?
Answer: सेलखड़ी से

3. हड़प्पा सभ्यता का सबसे पूर्वी स्थल कौन-सा है?
Answer: आलमगीरपुर

4. किस वेद में प्राचीन वैदिक युग की संस्कृति के बारे में सूचना दी गई है?
Answer: ऋग्वेद

5. बाल गंगाधर तिलक ने आर्यों का मूल निवास स्थल किस क्षेत्र को बताया है?
Answer: उत्तरी ध्रुव प्रदेश को

6. महावीर स्वामी ने अपना प्रथम उपदेश कहाँ दिया था?
Answer: राजगृह में

7. कौटिल्य द्वारा रचित 'अर्थशास्त्र' कितने अधिकरणों में विभाजित है?
Answer: 15

8. कण्व वंश के अंतिम शासक सुशर्मा की हत्या कर किसने सातवाहन वंश की स्थापना की?
Answer: सिमुक

9. उत्तर भारत में मंदिर स्थापत्य कला का वास्तविक आरम्भ किस काल में हुआ?
Answer: गुप्त काल में

10. किसके अनुसार गुप्तकालीन बाजारों में साधारण लेन-देन में कौड़ियों के प्रचलन के प्रमाण मिलते हैं?
Answer: फाह्यान के अनुसार

11. हर्ष को परा​जित करने वाला एकमात्र शासक पुलकेशिन द्वितीय कहाँ का शासक था?
Answer: वातापी/बादामी

12. कार्कोट वंश की किस महारानी ने 50 वर्षों तक कुशलता से कश्मीर पर शासन किया?
Answer: द्दिदा ने

13. आर्थिक मामलों से सम्बन्धित विभाग 'दीवान-ए-रियासत' की स्थापना किसने की?
Answer: अलाउद्दीन खिलजी ने

14. इब्नबतूता रचित किस रचना से मुहम्मद बिन तुगलककालीन इतिहास की जानकारी प्राप्त होती है?
Answer: किताब-उल-रेहला से

15. तुगलक वंश के किस शासक ने दिल्ली में कोटला फिरोजशाह दुर्ग का निर्माण करवाया?
Answer: फिरोजशाह तुगलक

16. सिक्कों पर 'खलीफा का नायब' खुदवाने वाला भारत का प्रथम सुल्तान कौन था?
Answer: फिरोजशाह तुगलक

17. सल्तनत काल में लगान निर्धारित करने की मिश्रित प्रणाली को कहा जाता था?
Answer: मुक्ताई

18. किसने एक तरफ संस्कृत मुद्रालेख के साथ चाँदी के सिक्के जारी किए थे?
Answer: महमूद गजनवी ने

19. किस विदेशी यात्री ने विजयनगर को विश्व का सबसे भव्य शहर बताया?
Answer: अब्दुर रज्जाक ने

20. 1489 ई. में एक स्वतंत्र राज्य के रूप में बीजापुर की स्थापना किसने की ​थी?
Answer: युसूफ आदिलशाह ने

21. विजयनगर के उस पहले शासक का नाम क्या है जिसने बहमनियों से गोवा छीना?
Answer: हरिहर द्वितीय

22. बंगाल और उड़ीसा में वैष्णववाद को लोकप्रिय बनाने का श्रेय किससे है?
Answer: चैतन्य को

23. किस सुल्तान से निजामुद्दीन औलिया ने भेंट करने से इंकार कर दिया था?
Answer: ग्यासुद्दीन तुगलक

24. मुगल बादशाह औरंगजेब को किस सूफी सिलसिले से दिलचस्पी थी और उसे अपनाया भी?
Answer: नक्शबंदी सिलसिला

25. बाबर को भारत पर आक्रमण करने हेतु किन्होंने आमंत्रित किया था?
Answer: राणा सांगा और दौलत खां लोदी ने

26. शेर, खाँ ने 'शेरशाह' की उपाधि किस युद्ध के जीतने के बाद धारण की?
Answer: चौसा का युद्ध

27. अकबर को अपने सैन्य अभियानों में सर्वाधिक सफलता किस प्रदेश में मिली?
Answer: राजस्थान में

​28. अकबर ने फतेहपुर सीकरी में 'बुलंद दरवाजा' का निर्माण किस विजय के उपलक्ष्य में करवाया?
Answer: गुजरात

29. किस महान राजपूत राजा ने अकबर की अधीनता आमरण नहीं स्वीकारी?
Answer: राणा प्रताप ने

30. जहाँगीर के शासनकाल में पक्षियों का सबसे महान चित्रकार कौन था?
Answer: उस्ताद मंसूर

No comments:

Post a Comment