Wednesday 24 June 2015

एशिया


1. महाद्वीप किसे कहते हैं ?
►-समुद्र तल से ऊपर उठे हुए पृथ्वी के विशाल भूखंडों को महाद्वीप कहते हैं ।
2. महाद्वीपों की संख्या कितनी है ?
►-सात ( एशिया, यूरोप, उत्तीर अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, अफ्रीका,
ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका)
3. कौन से महाद्वीप उत्तरी गोलार्ध में स्थित हैं ?
►-एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका ।
4. कौन-से महाद्वीप दक्षिणी गोलार्द्ध में हैं ?
►-ऑस्ट्रेलिया एवं अंटार्कटिका ।
5. क्षेत्रफल के घटते क्रम में महादेशों का क्रम क्या है ?
►-एशिया > अफ्रीका > उत्तरी अमेरिका > दक्षिणी अमेरिका > अंटार्कटिका > यूरोप > ऑस्ट्रेलिया ।
6. एशिया और यूरोप को मिलाकर क्या कहते हैं ?
►-यूरेशिया
7. कौन-से महाद्वीप भूमध्यरेखा दोनों ओर फैले हुए हैं ?
►-दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका
8. महाद्वीपीय विस्थापन संकल्पना का सिद्धांत किसने दिया ?
►-ए वेगनर
9. विश्व का सबसे बड़ा महादेश कौन-सा है ?
►-एशिया
10. एशिया महादेश का क्षेत्रफल संसार के भू-भाग का करीब कितना प्रतिशत है
►-29.5 प्रतिशत
11. महाद्विपों का महाद्वीप तथा विषमताओं का महाद्वीप तथा मानव घर किसे कहा जाता है ?
►-एशिया
12. एशिया महाद्विप की चौहद्दी क्या है ?
►-उत्तर में ऑर्कटिक सागर, दक्षिण में हिंद महासागर, पूरब प्रशांत महासागर तथा पश्चिम में यूराल पर्वत ।
13. एशिया में विश्व की करीब कितनी प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है ?
►-60 प्रतिशत
14. विश्व की सबसे ऊंची चोटी माऊंट एवरेस्ट कहां है ?
►-एशिया
15. एवरेस्ट की चोटी को नेपाल में किस नाम से जानते हैं ?
►-सागरमाथा
16. एशिया में विश्व का सबसे ऊंचा पठार कौन-सा है ?
►-पामीर (5000 मीटर)
17. विश्व की छत के नाम से कौन मशहूर है ?
►-पामीर पठार
18. विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप कहां स्थित है ?
►-एशिया (अरब का प्रायद्वीप)
19. विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप कहां स्थित है ?
►-एशिया (अरब का प्रायद्वीप)
20. एशिया के प्रमुख बंदरगाह कौन-से हैं ?
►-कोलकाला, मुंबई, चेन्नई, जकार्ता, कराची, मनीला, सिंगापुर, याकोहामा, शंघाई इत्यादि ।
21. एशिया में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश कौन-सा है ?
►-चीन
22. एशिया में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा देश कौन-सा है ?
►-मालदीव
23. एशिया में सबसे लंबी नंदी कौन-सी है ?
►-यांगटिसीक्यांग
24. एशिया में सबसे अधिक गहरा कौन-सा सागर है ?
►-मृत सागर
25. विश्व का सबसे गहरा गर्त कहां है ?
►-एशिया के प्रशांत महासागर (मेरिया गर्त)
26. एशिया में विश्व की सबसे गहरी झील का क्या नाम है ?
►-बैकाल झील (रूस)
27. विश्व में सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित खारे पानी की झील का क्या नाम है
►-पैगांग झील (लद्दाख व तिब्बत)
28. विश्व की सबसे बड़ी झील का क्या नाम है ?
►-कैस्पियन सागर
29. सर्वाधिक लंबी तटीय सीमा किस महाद्वीप की है ?
►-एशिया
30. एशिया में सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र कहां है ?
►-मासिनराम (मेघायलय,भारत)
31. एशिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कहां है ?
►-पेइचिंग (चीन)
32. विश्व का सर्वाधिक डाकघर वाला देश कौन-सा है ?
►-भारत
33. संसार में सर्वाधिक प्राकृतिक रबड़ उत्पादित करने वाला देश कौन-सा है ?
►-थाईलैंड
34. विश्व का सर्वाधिक अभ्रक उत्पादन करने वाला देश कौन सा है ?
►-भारत (कोडरमा, झारखंड)
35. एशिया में विश्व का सर्वाधिक चाय उत्पादन करने वाला देश कौन-सा है ?
►-भारत
36. विश्व का सर्वाधिक टिन उत्खनित करने वाला देश कौन-सा है ?
►-चीन
37. पृथ्वी का शीत ध्रुव किसे कहा जाता है ?
►-एशिया महाद्वीप में स्थित बर्खोयांस्क
38. एशिया में सबसे घना बसा द्वीप कौन-सा है ?
►-जावा
39. एशिया का सबसे लंबा रेलमार्ग कौन-सा है ?
►-ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग
40. एशिया में विश्व का सर्वाधिक जलयान बनाने वाला देश कौन-सा है ?
►-जापान
41. भूमध्यसागरीय जलवायु के एशियाई देश कौन-से हैं ?
►-साइप्रस, जॉर्डन, टर्की, इजरायल, लेबनान इत्यादि ।
42. एशिया में विश्व का सर्वाधिक जूट कहां उत्पादित होता है ?
►-बांग्लादेश
43. एशिया में सर्वाधिक जल-विद्युत का विकास कहां हुआ ?
►-जापान
44. भूमध्यसागर को लाल-सागर से कौन-सी नहर जोड़ती है ?
►-स्वेज नहर
45. विश्व में सिंचाई नहरों का सबसे बड़ा जाल कहां स्थित है ?
►-पाकिस्तान
46. एशिया का सबसे गर्म नगर कौन-सा है ?
►-जैकोवाबाद (पाकिस्तान)

No comments:

Post a Comment