Saturday 27 June 2015

विश्व के सात महाद्वीप

‪#‎एशिया‬
►एशिया सबसे बड़ा महाद्वीप है।
►यह विश्व के कुल स्थल क्षेत्र के 1/3 भाग पर स्थित है।
►यहां की 3/4 जनसख्या अपने भरण-पोषण के लिए कृषि पर निर्भर है।
►एशिया चावल, मक्का, जूट, कपास, सिल्क इत्यादि के उत्पादन के मामले में पहले स्थान पर है।

‪#‎अफ्रीका‬
►अफ्रीका दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
►अफ्रीका का 1/3 हिस्सा मरुस्थल है।
►यहां की मात्र 10% भूमि ही कृषि योग्य है।
►हीरे व सोने के उत्पादन में अफ्रीका सबसे ऊपर है।

‪#‎उत्तरी‬ अमेरिका
►यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
►यह दुनिया के 16% भाग पर स्थित है।
►कृषीय संसाधनों की दृष्टिकोण से यह काफ़ी धनी क्षेत्र है।
►विश्व के कुल मक्का उत्पादन का आधा उत्पादन यहीं होता है।
►वन, खनिज व ऊर्जा संसाधनों के दृष्टिकोण से यह काफ़ी समृद्ध क्षेत्र है।

‪#‎दक्षिण‬ अमेरिका
►यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
►इस महाद्वीप का 2/3 हिस्सा विषुवत रेखा के दक्षिण में स्थित है।
►इसके बहुत बड़े हिस्से में वन हैं।

‪#‎अंटार्कटिका‬
►यह विश्व का पांचवा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
►यह पूरी तरह दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है और दक्षिण ध्रुव इसके मध्य में स्थित है।
►इस महाद्वीप का 99% हिस्सा वर्षपर्यन्त बर्फ़ से ढंका रहता है।
►यहां की भूमि पूरी तरह बंजर है।

‪#‎यूरोप‬
►यूरोप एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जहां जनसंख्या घनत्व अधिक होने के साथ-साथ समृद्धता भी है।
►यहां वन, खनिज, उपजाऊ मिट्टी व जल बहुतायत में है।
►यूरोप के महत्त्वपूर्ण खनिज संसाधन कोयला, लौह अयस्क, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस है।

‪#‎ऑस्ट्रेलिया‬
►यह एकमात्र देश है जो सम्पूर्ण महाद्वीप पर स्थित है।
►यह देश पादपों, वन्यजीवों व खनिजों के मामल में समृद्ध है लेकिन जल की यहां काफ़ी कमी है।

No comments:

Post a Comment