Friday 26 June 2015

सामान्य ज्ञान -अर्थशास्त्र


1. भारत के केन्द्रीय बैंक का नाम बताएं?
►-भारतीय रिजर्व बैंक
2. भारतीय रिजर्व बैंक का मुख्यालय कहाँ हैं?
►- मुम्बई में
3. भारत में एक रूपये के नोट पर वित्त मंत्रालय के सचिव के हस्ताक्षर होते हैं। अन्य नोटों पर?
►-भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर
4. भारत में करेन्सी नोट पर उसका मूल्य कितनी भाषाओं में लिखा होता है?
►-17
5. भारत में राष्ट्रीय आय की गणना किस संगठन द्वारा की जाती है?
►-केन्द्रीय सांखियकीय संगठन
6. किस बैंक में कोई भी व्यक्ति अपना व्यक्तिगत खाता नहीं खोल सकता हैं?
►-भारतीय रिजर्व बैंक
7. भारत में किस फसल के मामले में हरित क्रांति सर्वाधिक सफल रहीं?
►-गेहूँ
8. योजना आयोग का अध्यक्ष कौन होता हैं?
►-प्रधानमंत्री
9. भारत में किस विदेशी बैंक की सर्वाधिक शाखाएं कार्यरत हैं?
►-स्टैण्डर्ड चार्टर्ड, बैंक ब्रिटेन
10. देश में किस भारतीय बैंक की सर्वाधिक शाखाएं हैं?
►-भारतीय स्टेट बैंक
11. 'सॉफ़्ट करेन्सी' से क्या तात्पर्य है
►-वह मुद्रा जिसकी आपूर्ति माँग की अपेक्षा अधिक हो।
12. भारत में मुद्रा स्फीति ज्ञात करने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है ►-थोक मूल्य सूचकांक
13. भारत का सबसे बड़ा व्यावसायिक बैंक कौन-सा है
►-भारतीय स्टेट बैंक
14. भारत का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज कौन-सा है
►-बम्बई स्टॉक एक्सचेंज
15. भारत में नए निजी बैंकों की स्थापना के लिए कितनी न्यूनतम चुकता पूँजी होना आवश्यक है
►-200 करोड़ रुपये
16. भारत में करेंसी नोट कौन जारी करता है
►-भारतीय रिजर्व बैंक
17.देश के लिए राष्ट्रीय आय का पहला अनुमान किसने तैयार किया था
►-दादाभाई नौरोजी
18. भारत की राष्ट्रीय आय का प्रमुख स्त्रोत क्या है
सेवा क्षेत्र
19. योजना आयोग की 1999-2000 की रिपोर्ट के अनुसार गरीबी रेखा के नीचे जनसंख्या का उच्चतम प्रतिशत किस प्रान्त में पाया गया?
►-उड़ीसा
20. वर्तमान समय में भारत में किस प्रकार की बेरोजगारी की समस्या बहुत गम्भीर बनी हुई है?
►-शिक्षित बेरोजगारी
21. 'भारतीय जीवन बीमा निगम' (एल.आई.सी.) की स्थापना कब हुई थी?
►-1956 ई.
22. वह भारतीय राज्य जिसका वित्तीय लेन-देन भारतीय रिज़र्व बैंक के माध्यम से नहीं होता है-
►-जम्मू-कश्मीर
23. भारत की राष्ट्रीय आय का प्रमुख स्रोत क्या है?
►-सेवा क्षेत्र
24. भारतीय मुद्रा 'रुपया' की आधिकारिक विनिमय दर सम्बन्धित है-
►-चुनी हुई विदेशी मुद्राओं के समूह से
25. भारत में सर्वप्रथम पत्र-मुद्रा का चलन कब प्रारम्भ हुआ था?
►-1806 ई.
26. निजी क्षेत्र के 'काशीनाथ बैंक' का विलय किस बैंक में कर दिया गया है? ►-भारतीय स्टेट बैंक
27. भारत की विदेशी मुद्रा का सर्वाधिक भाग किस पर ख़र्च होता है?
►-पेट्रोलियम के आयात पर
28. दस रुपये के नोट पर किसके हस्ताक्षर होते हैं?
►-गवर्नर, भारतीय रिज़र्व बैंक
29. 'दलाल स्ट्रीट' कहाँ स्थित है?
►-मुम्बई
30. भारत मे निर्धनता के स्तर का आकलन किया जाता है-
►-परिवार के उपभोग व्यय के आधार पर
31. भारत की प्रथम औद्योगिक नीति की घोषणा कब की गई थी?
►-6 अप्रैल, 1948 को
32. भारत में पहली स्वर्ण रिफ़ाइनरी कहाँ स्थापित की गई है?
►-सिरपुर
33. एक रुपये के नोट पर किसके हस्ताक्षर होते हैं?
►-वित्त सचिव, भारत सरकार
34. सकल एफ़.डी.आई. में कौन-सा राज्य प्रथम स्थान रखता है?
►-महाराष्ट्र
35. देश की साख एवं मौद्रिक नीति का निर्माण किसके द्वारा किया जाता है
►-रिजर्ब बैंक ऑफ़ इंडिया
36. 'पानी पंचायत योजना' किस राज्य से सम्बन्धित है
►-उड़ीसा
37. 'राष्ट्रीय विकास परिषद' का पदेन सचिव कौन होता है
►-योजना आयोग का सचिव
38. निम्नलिखित में से कौन-सा देश 'अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष' (आई.एम.एफ़.) का सदस्य नहीं है
►-कोई नहीं
39. बैंक नोट प्रेस कहाँ स्थित है
►-देवास
40. भारत में केन्द्रीय बैंक के सभी कार्यों को कौन-सा बैंक सम्पादित करता है
►-रिजर्ब बैंक ऑफ़ इण्डिया
41. भारत सरकार ने किस तारीख से चरणबद्ध ढंग से सभी स्वर्ण आभूषणों के लिए हॉलमार्क को अनिवार्य बनाने का फैसला किया
►-1 जनवरी, 2008
42. 'राष्ट्रीय विकास परिषद' का अध्यक्ष निम्नलिखित में से कौन होता है
►-प्रधानमंत्री
43. तेरहवाँ वित्त आयोग कब गठित किया गया था
►-नवम्बर, 2007
44. भारत में हरित क्रांति किस मामले में सर्वाधिक सफल रही है
►-गेहूँ और चावल
45. मुद्रा तथा वित्त पर रिपोर्ट प्रकाशित होती है प्रत्येक-
►-वर्ष पर
46. भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में चालू मूल्यों पर प्रति व्यक्ति आय सर्वाधिक है
►-गोआ
47. निम्नलिखित में से कौन मुद्रा स्फीति से लाभान्वित होता है
►-ऋणी

No comments:

Post a Comment