Wednesday 29 July 2015

इंडिया की 10 लेक्स (LAKES); दुनियाभर में है इनकी खूबसूरती के चर्चे

अगर आप शांति और सुकून से घूमने का आनंद लेना चाहते हैं, तो हम आपको इंडिया की कुछ खूबसूरत झीलों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप वीकएंड में आराम से घूम सकते हैं।



1.वुलर लेक
 
जम्मू-कश्मीर में स्थित एशिया की सबसे बड़ी और साफ पानी की झील है यह। यह 24 किमी लंबी है और चारों तरफ से पहाड़ों से घिरी हुई है। इस झील का पानी हरे रंग दिखता है। यहां कई प्रजाति की मछलियों मिलती हैं। यहां पर आपको काफी सारे पशु और पक्षी मिल जाएंगे। कश्मीर के हजारों लोग इस झील से मछली पकड़ने का काम करते हैं। इस खूबसूरत झील के अलावा यहां पर नागिन औैर डल झील काफी फेमस है।

2.लोकटक झील,मणिपुर
 
लोकटक झील मणिपुर में स्थित ताजे पानी की सबसे बड़ी झील है। यह झील मणिपुर की अर्थव्यवस्था के लिए अहम है। यहां से हाइड्रोपावर जेनरेशन से सिंचाई का पानी हासिल किया जाता है और यह पानी वाइल्ड वाइफ के लिए भी यूज़ किया जाता हैं। केइबुल लम्जाओ नेशनल पार्क में सभी तरह के पशु-पक्षियों को रखा गया है, जो मणिपुर में स्थित है।
 
-यह झील मणिपुर में खूगा नदी के पास स्थित है।
 
-लोकटक झील देखने में बहुत ख़ूबसूरत है।
 
-लोकटक झील तैरती झील के नाम से विख्यात है।
 
-इस झील में घनी जलीय घास के बड़े-बड़े हिस्से तैरते रहते हैं जिन्हें फुमडी के नाम से जाना जाता है।
-इन तैरती वनस्पतियों के कारण लोकटक झील को तैरती झील कहा जाता है।
 
-जलीय घास के ये हिस्से इतने बड़े होते है कि झील में बसने वाले मछुआरे उसमें अपनी झोपड़ी बना कर रहते हैं।
 

3.दमदमा लेक,गुड़गांव
 
देश की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील हरियाणा में है। यह दिल्ली के नजदीक ही है। इसके नजदीक ही अरावली हिल्स है, जहां आप बोटिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, ट्रैकिंग और बंगी जंपिंग भी कर सकते है। दमदमा लेक पर बने सारस रिजॉर्ट में आने वाले टूरिस्टों के लिए ट्रैकिंग, कैमल राइडिंग, मैरी गो राउंड और खेलने के लिए बड़े लॉन बनाए गए हैं। इस जगह फुटबॉल,  बैडमिंटन और क्रिकेट के लिए खास व्यवस्था की गई है। हरियाणा में इस झील के अलावा एक और फेमस झील सोहना झील है। यह झील चंडीगढ़ की अरावली हिल्स के बीच में बनी हुई है।

4.डल झील,श्रीनगर
 
डल झील  श्रीनगर में 'श्रीनगर का गहना' या कश्मीर के मुकुट के नाम से विख्यात है। डल झील  कश्‍मीर में दूसरी सबसे बड़ी झील है। यह सुरम्‍य झील 26 वर्ग किमी. के बड़े क्षेत्र में फैली हुई है जो श्रीनगर आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का मुख्‍य केंद्र है। डल झील इंडिया की सबसे खूबसूरत झील में से है। इस झील की खूबसूरती टूरिस्टों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां पर आप हाउसबोट या शिकारा पर बैठ कर सूर्योदय का आंनद ले सकते हैं। टूरिस्ट यहां आकर पानी में खेले जाने वाले गेम्‍स का भी मजा उठा सकते हैं, जिनका आयोजन यहां अक्‍सर किया जाता है। स्विमिंग, वाटर सर्फिंग, कायाकिंग, एंगलिंग और कैनोइंग  डल झील के प्रमुख वाटर गेम्‍स हैं।

5. पिछोला लेक,उदयपुर
 
राजस्थान के उदयपुर शहर में बनी पिछोला झील फ्रेश पानी के लिए फेमस है। उदयपुर एक बेहद ही खूबसूरत और रॉयल शहर है। यहां अरावली हिल्स के बीच में यह झील स्थित है। इस झील के अलावा यहां और भी कई झीलें हैं, इसलिए उदयपुर को झीलों का शहर कहा जाता है। राजसामन्द झील, उदयसागर झील  और जैसामन्द झील क्षेत्र की अन्य शानदार झीलों में से हैं। उदयपुर की सबसे फेमस झील पुष्कर झील है, जहां सबसे ज़्यादा टूरिस्ट आते हैं।

6-गुरुडोंगमार लेक,सिक्किम
 
झील दुनिया की सबसे बड़ी झीलों में से एक है। सिक्किम अपनी खूबसूरत झीलों के लिए फेसम है। कुछ झील काफी पवित्र मानी जाती है। सिक्किम में झील की एक पूरी सीरीज़ है जो दुनिया में अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है। गुरुडोंगमार के अलावा त्सौम्गो झील जमी हुई झील के रूप में फेमस है, तो वहीं खेचियोपार्ली  झील विशिंग के लिए फेमस है। इस झील में टूरिस्ट अपने दिल की इच्छा पूरी करने के लिए यहां पर विश मांगते हैं।

7-चिल्का झील,उडीसा
 
ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थलों की भूमि उड़ीसा में एक प्राकृतिक नगीना चिल्का झील है। चिल्का भारत में सबसे बड़े तटीय लैगून है। इसे दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी झील होने का गौरव हासिल है। चिल्का पर लैगून होने के कारण यह ओडिशा के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। इस झील में खारा पानी फ्रेश पानी से कहीं ज़्यादा है। चिल्का झील के पास से आप प्राकृतिक नज़ारे देख सकते हैं। यहां पर आप फिशिंग, बोटिंग करने के साथ प्रवासी पक्षियों को भी देख सकते हैं। चिल्का झील खास कर विदेशी पक्षियों के लिए फेमस है यहां हर साल लाखों पक्षी आते हैं।
 

8.भीमताल झील,उत्तराखंड
 
इस झील को टूरिस्ट्स को आकर्षित करने का खिताब हासिल है। यह बेहद सुंदर और नैनीताल झील से बड़ी है। उत्तराखंड वैसे भी फूलों, हरी घास और झीलों के लिए फेमस है। प्राकृतिक साफ पानी की फेसम झील नैनीताल में है, जो पहाड़ों के बीच में स्थिति है नैनीताल की नैनी झील भीमताल से ज्यादा सुंदर है, पर भीमताल की ये झील अपने आप में कम सुंदर नही है। यह काफी बड़े एरिया में फैली है और खास बात ये है कि इसका सौन्दर्यीकरण काफी सलीके से किया गया है। इसके चारो ओर सड़क बना दी गयी है। आधी झील से तो मेन रास्ता ही गुजरता है और यहीं पर एक प्वाइंट बना है।

9. वेम्बानद झील,केरल
 
वेम्बानद झील भारत की सबसे लंबी और सुंदर झील है। यह झील केरल में है जिसे भगवान का स्थल कहा जाता है। इस झील का प्रमुख आकर्षण हाउसबोट और स्नेक रेस है। यह रेस हर साल अगस्त के महीने की जाती है। केरल में इस झील के अलावा दूसरी झील सस्थाम्कोट्टा झील को भी 'झीलों की रानी'  के रूप में जाना जाता है। इस झील में सबसे साफ पानी रहता है।
वेम्बानद झील एक आकर्षक पिकनिक स्थल भी है। यह झील बैकवाटर पर्यटन स्थल के रूप में तेजी से विकसित हो रही है। यहां बोटिंग, फिशिंग और साइटसीइंग के अनुभवों का आनंद लिया जा सकता है।

10 अपर लेक,भोपाल
 
झीलों के शहर भोपाल में एशिया की सबसे बड़ी आर्टिफिशियल झील है। लोकल स्तर पर इसे बड़ा तालाब के नाम से जाना जाता है। इसी झील से शहर में पीने के पानी की व्यवस्था की जाती है। भोपाल में 17 झीलें हैं, जिन्हें छोटा तालाब के नाम से जाना जाता है। इन सभी झीलों पर कैनोइंग और वाटर एक्टिविटीज भी कर सकते है। अपर लेक में टाकिया आइलैंड और मरीन ड्राइव आकर्षण के बड़े केंद्र हैं। झीलों के लिए भोपाल काफी फेमस है। इसे लेक सिटी कहा जाता है। देश के हरे-भरे शहरों में इसका खास स्थान है।

No comments:

Post a Comment