Thursday 2 July 2015

जलवायु


1. जलवायु को कैसे परिभाषित करेंगे ?
►-किसी विस्तृत क्षेत्र की औसत मौसम दशाओं में परिवर्तन को उस स्थान की जलवायु कहते हैं । जलवायु में तापमान, वायुदाब, वर्षा, आर्द्रता, वायु की गति का योग होता है ।
2. सर्वप्रथम किसने तापक्रम के आधार पर जलवायु को बांटा ?
►-यूनानी
3. किसने जलवायु का वर्गीकरण तापमान के साथ-साथ वर्षा एवं वनस्पति के घटकों के आधार पर किया ?
►-जर्मन भूगोलवेत्ता व्लादिमीर कोपेन
4. उष्णकटिबंधीय जलवायु प्रदेश कहां से कहां तक फैला है ?
►-00 से 100 उत्तरी–दक्षिणी अक्षांश पेटियों में ।
5. उष्णकटिबंधीय जलवायु को और किन नामों से जानते हैं ?
►-भूमध्यरेखीय जलवायु या सेल्वास या गर्म पेटी
6. भूमध्यरेखीय जलवायु में औसत रूप से कितनी वर्षा होती है ?
►-200 सेमी से अधिक
7. उष्णकटिबंधीय जलवायु में औसत तापमान कितना रहता है ?
►-270C
8. सदाबहार वन किस जलवायु में पाए जाते हैं ?
►-उष्णकटिबंधीय
9. सदाबहार वनों में मुख्य रूप से कौन-से वृक्ष मिलते हैं ?
►-चंदन, महोगनी, रबर, एबोनी, सिनकोना इत्यादि ।
10. अमेजन बेसिन, कांगो बेसिन, गिनीतट, पूर्वी द्वीप समूह तथा फिलीपींस में कौन सी जलवायु पाई जाती है ?
►-उष्णकटिबंधीय या भूमध्यरेखीय ।
11. मानसूनी प्रदेश का विस्तार क्षेत्र कितने अक्षांशों के बीच है ?
►-भूमध्यरेखा के दोनों ओर 100 से 300 अक्षांश के बीच ।
12. मानसूनी प्रदेश में वनस्पति किस प्रकृति की होती है ?
►-पतझड़ (साल, सागौन)
13. उष्णकटिबंधीय सवाना जलवायु में औसत तापमान क्या रहता है ?
►-200C-300C
14. उष्णकटिबंधीय सवाना जलवायु की विशेषता क्या है ?
►-बड़े-बड़े घास के मैदान । इन मैदानों को अफ्रीका में सवाना कहते हैं ।
15. सवाना जलवायु में औसत वर्षा कितनी होती है ?
►-25-100 सेमी
16. उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण रेगिस्तानी जलवायु का विस्तार कितने अक्षांशों के बीच है ?
►-150C-300C अक्षांशों के बीच
17. मध्य अक्षांशीय रेगिस्तानी जलवायु का मतलब क्या है ?
►-गर्म रेगिस्तानों के विपरित इसमें सर्दियां बड़ी ठंडी होती हैं । इस जलवायु का
विस्तार 350C से 500C उत्तरी-दक्षिणी अक्षांश है ।
18. दक्षिणी गोलार्द्ध में मध्य अक्षांशीय रेगिस्तान का नाम क्या है ?
►-पेटागोनिया ( अर्जेंटीना)
19. खाद्यान्न की दृष्टि से कौन-सी जलवायु श्रेष्ठ है ?
►-उष्णकटिबंधीय और उपोष्ण स्टेपीज जलवायु । यह जलवायु ध्रुवीयोन्मुख क्षेत्र में स्थित होते हैं। इसमें घास और शाक वनस्पति की प्रधानता होती है ।
20. भूमध्यसागरीय जलवायु का विस्तार कितने अक्षांशों के बीच है ?
300C से 450C
21. भूमध्यसागरीय जलवायु महाद्वीपों में किस जगह पाई जाती है ?
►-पश्चिमी तटों पर
22. भूमध्यसागरीय जलवायु की विशेषता क्या है ?
►-जाड़े में पछुआ पवनों द्वारा होने वाली वर्षा
23. अंगूर और नींबू प्रजातीय के फलों की प्रचूरता किस जलवायु में होती है ?
►-भूमध्यसागरीय
24. साल भर बारिश किस जलवायु में होती है ?
►-चीन सदृश जलवायु
25. किस जलवायु में शीतकाल में सबसे अधिक वर्षा होती है ?
►-पश्चिमी यूरोपियन सदृश जलवायु
26.किस जलवायु प्रदेश का नामाकरण शंकुधारी वृक्षों के आधार पर किया गया है
►-टैगा प्रदेश
27. विश्व का शीत ध्रुव किसे कहा जाता है ?
►-बर्खोयांस्क
28. बर्खोयांस्क कहां स्थित है ?
►-टैगा प्रदेश
29. किस जलवायु में सबसे अधिक वार्षिक तापान्तर पाया जाता है ?
►-टैगा प्रदेश
30. ब्लिजार्ड पवनें किस जलवायु में चलती हैं ?
►-टुंड्रा जलवायु
31. टुंड्रा जलवायु कितने अक्षांश पर पाई जाती है ?
►-660C उत्तरी अक्षांश
32. लाइकेन और मास किस जलवायु में मिलते हैं ?
►-टुंड्रा
33. पर्वतीय भागों में कौन-सी जलवायु पाई जाती है ?
►-उच्चभूमि जलवायु

No comments:

Post a Comment