Monday 20 July 2015

ये हे भारत के 8 हाईटेक गांव


मोदी सरकार अपने डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के जरिए गांव-गांव में इंटरनेट पहुंचाने की कोशिश कर रही है। लेकिन, भारत के कुछ हिस्सों में ऐसे कईं गांव हैं जो पहले से हाईटेक हैं। इनमें वाई-फाई सुविधा से लेकर सीसीटीवी कैमरे तक की सुविधाएं मौजूद हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के नागपुर स्थित एक गांव को वाई-फाई लैस कर दिया गया है। यह देश का पहला ऐसा गांव है, जहां इस तरह की शुरुआत की गई है।



1~पुंसारी- सीसीटीवी, वाई-फाई और एसी वाले रूम
गुजरात में बसे पुंसारी गांव की बात ही अलग है। यहां आपको वाई-फाई कनेक्शन के साथ ही सीसीटीवी और एसी वाले क्लासरूम देखने को मिलेंगे। ये गांव रोल मॉडल बन चुका है बाकी दूसरे गांवों और शहरों के लिए। यहां की सड़कों पर मिनी बस भी चलती है। ऐसी ही कई सुविधाओं से लैस है पुंसारी गांव।

2~एशिया का सबसे साफ गांव

मेघालय का छोटा सा गांव है मावलेन्नॉन्ग। इसे साल 2003 में एशिया के सबसे साफ-सुथरे गांव के अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। शिलांग से लगभग 90 किमी की दूरी पर बसे इस गांव में चारों ओर फैली हरियाली इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देती है। यहां की सड़कों पर किसी भी प्रकार की कोई गंदगी दिखाई नहीं देती।

3~कम्पलीट सोलर पावर वाला पहला गांव

बिहार का धरनई गांव पहला ऐसा गांव है जो पूरी तरह सोलर पावर एनर्जी पर बेस्ड है। यहां 30 सालों तक बिजली नहीं थी। हरे-भरे जंगलों के पास बसे इस गांव में सोलर एनर्जी के चलते पढ़ने वाले बच्चे और कामकाजी महिलाओं को बहुत फायदा है। साथ ही, इससे यहां व्यवसाय और खेती को भी बढ़ावा मिला है। 
4~शत-प्रतिशत लिटरेसी

केरल का पोथनिक्कड भारत का पहला ऐसा गांव है, जहां शत-प्रतिशत शिक्षित लोग रहते हैं। यहां स्टैंडर्ड स्कूल- कॉलेजों की सुविधा है, जिसका लोग भरपूर फायदा उठाते हैं। 2001 की जनगणना के अनुसार इस गांव में 17563 लोग शिक्षित थे।


5~पक्षियों के लिए मशहूर

कर्नाटक के इस गांव की भी बात ही निराली है। यहां नेचुरल ब्यूटी और चीजों का संरक्षण किया जाता है। यहां कई दुर्लभ पक्षियों को देखा जा सकता है। इस गांव में इन पक्षियों के लिए लोगों ने कई सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। यहां तक कि घायल पक्षियों का इलाज भी इस गांव में किया जाता है।




6~ऐसा गांव जहां बेटी पैदा होने पर मिठाई बंटती है.

हरियाणा में जहां एक तरफ लोग लड़की होते ही उसे मार डालते हैं। वहीं, छापर गांव में लड़की पैदा होने पर पूरे गांव में मिठाई बांटी जाती है। इस गांव की सरपंच महिला है। यहां की महिलाएं घूंघट नहीं ओढ़तीं। पर्दा प्रथा पर रोक है। लड़की पैदा होने के सूचना मिलते ही यहां जश्न का माहौल होता है।

7~80 बिलेनियर्स वाला गांव

महाराष्ट्र के अहमदनगर का हिवारे बाजार ऐसा गांव है जहां के 80 लोग बिलेनियर्स हैं। यह भारत का सबसे ज्यादा अमीरों वाला गांव है। लोगों का मानना है कि गांव के एक व्यक्ति पोपट राव पवार ने सभी ऐसी उत्पादों की ब्रिकी को बंद करवा दिया था, जिससे लोगों की सेहत को नुकसान पहुंच रहा था। इससे पैसों की जो बचत हुई, उसने उसे रेन-वाटर हार्वेस्टिंग, पशुपालन और डेयरी में इस्तेमाल करने की सलाह दी और इन्हें बढ़ावा दिया। इस गांव का कोई भी आदमी गरीब नहीं है। 

8~यहां घरों में दरवाजे नहीं

शनि सिंगनापुर महाराष्ट्र का ऐसा अनोखा गांव है, जिसे पूरे भारत में सबसे सुरक्षित माना गया है। यहां के किसी भी घर में दरवाजा नहीं है। और तो और, एक पुलिस थाना तक भी यहां मौजूद नहीं। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि यहां देश का पहला लॉकलेस यूको बैंक खुला है। यानी बैंक को भी यकीन है कि यहां चोरी-डकैती नहीं हो सकती। इसी से इस गांव के सुरक्षित होने का अंदाजा लगाया जा सकता है।  

No comments:

Post a Comment