Wednesday 29 July 2015

सामान्य ज्ञान

● संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देशों की संख्या कितनी है? -193
● सुरक्षा परिषद् के अस्थाई सदस्य देशों की नियुक्ति कितनी अवधि के लिए की जाती है? -2 वर्ष
● अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन का मुख्यालय कहाँ है?-जेनेवा में
● यूनेस्को का मुख्यालय कहाँ है?- पेरिस में
● मोसाद किस देश की गुप्तचर संस्था है?- इजराइल की
● सोडियम को किस में रखा जाता है?- मिटटी के तेल में
● भारत की संघीय व्यवस्था में समवर्ती सूची का विचार किस देश से लिया गया है?- आस्ट्रेलिया से
● गदर पार्टी की स्थापना कब हुई? ~1913 में
● टीपू सुल्तान अंग्रेजो के साथ युद्ध में कि सन् में मारे गए थे?- 1799 में
● हितोपदेश के लेखक कौन है्?- नारायण पंडित
● जवाहर रोजगार किसके द्वारा क्रियान्वित की जाती है?- केन्द्रीय सरकार द्वारा
● लोक सभा तथा राज्य सभा के लिए मताधिकार की आयु 21 से 18 किस संविघान संशोधन में हुआ?- 61वें
● संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहाँ है- न्यूयार्क में
● नागार्जुन सागर किस नदी पर स्थित है? - कृष्णा नदी पर
● बड़ा इमामबाडा कहाँ स्थित है?-लखनऊ में
● होमी भाभा पुरस्कार किस क्षेत्र मे विशेष योगदान के लिए दिया जाता है?- नाभिकीय ऊर्जा
● कनाडा का राष्ट्रीय खेल क्या है?- आइस हाकी
● क्यात किस देश की मुद्रा है?- म्यामार की
● विधान परषिद के सदस्य के लिए न्यूनतम आयु है?- 30 वर्ष
● कोणार्क का सूर्य मंदिर किसने बनवाया था?- नरसिंह देव प्रथम ने
● भारत के राष्ट्रपति पद के लिए निर्धारित अधिकतम आयु-सीमा कितनी है? - कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है
● 1959 में इस्लामाबाद पाकिस्तान की राजधानी बनी; 1959 तक पाकिस्तान की राजधानी क्या थी?-करांची
● सूचना का अधिकार अधिनियम कब पारित हुआ था?- 2005 में
● साँची का स्तूप किस प्रदेश में स्थित है?- मध्यप्रदेश में
● कौन सी रचना छायावाद की पहली रचना मानी जाती है?- झरना
● कौन सी लक्जरी ट्रेन गोवा सहित महाराष्ट्र की यात्रा करवाती है?- द डेक्न ओडिसी
● स्टॉक एक्सचेंजों और वायदा कारोबार के संव्यवहारों पर स्टॉम्प शुल्क से भिन्न कर किसके द्वारा लगाया जाता है? - संघ सरकार द्वारा
● संविधान के किस अनुच्छेद में अधीनस्थ न्यायालय या जिला न्यायालय का प्रावधान है? - अनुच्छेद 233
● लोकसभा एवं राज्यसभा के संयुक्त अधिवेशन के विषय में प्रावधान संविधान में किस अनुच्छेद में किया गया है?- अनुच्छेद 108
● भारत की सबसे छोटी सीमा किस राज्य के साथ संलग्न है? - भूटान ( अफगानिस्तान पर विवाद है )
● गंगा की मध्य एवं निचली घाटी के भाबर एवं तराई प्रदेश में किस प्रकार के वन मिलते है? उष्णकटिबंधीय पर्णपाती अथवा मानसूनी वन
● पश्चिमी घाट की महत्वपूर्ण वनस्पति कौन सी है- सागौन
● पृथ्वी की ध्रुवीय परिधि कितनी है?- 40.008 km
● अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के समान्तर कौन सी जल संधि स्थित है? -;बेरिंग जल संधि
● मिस्र में ग्रीष्म ऋतु में दक्षिणी भाग में गरम, शुष्क तथा धूल भरी चलने वाली हवाओं को क्या कहा जाता है- ख़मसिन
● सागरीय क्षेत्रों में नदी का वह मुहाना, जिसमे प्रायः ज्वार आता रहता है, क्या कहलाता है?- एश्चुअरी
● वातानुकूलन के लिए आपेक्षिक आद्रता कितनी होनी चाहिए?- 60% से 65% के बीच में
● त्रिविमीय फिल्मो को देखने के लिए किस प्रकार के चश्मे का उपयोग किया जाता है?- पोलेराइड ग्लास युक्त चश्मे का
● भारी जल का क्वाथनांक कितना होता है?- 101.42 degree Celsius
● किस संधि ने पेशवा बाजीराव द्वितीय के स्वतंत्र अस्तित्व को समाप्त कर दिया?- बसीन की संधि

No comments:

Post a Comment